Crime News: लड़की का नहाते वक़्त बना लिया वीडियो, फिर करता रहा बलात्कार।

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस के द्वारा एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा एमएमएस वीडियो और बलात्कार.....

By INA News Desk
Nov 26, 2024 - 12:24
90 Views
Crime News: लड़की का नहाते वक़्त बना लिया वीडियो, फिर करता रहा बलात्कार।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

उत्तर प्रदेश के एक जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने एक नाबालिक लड़की का नहाते वक्त वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार करता रहा।फिलहाल में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

  • नहाते वक्त बनाया MMS वीडियो

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस के द्वारा एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा एमएमएस वीडियो और बलात्कार करने के संबंध में किया है। मामले को लेकर पता चला है कि एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कई बार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है। यहां पर रहने वाली एक नाबालिक लड़की अपने घर पर नहा रही थी तभी एक मोहल्ले का लड़का आता है और चुपके से उसका नहाते वक्त का वीडियो बना लेता है। लड़की को लगातार धमकी दी जाती है और उसके साथ बलात्कार किया जाता है।

Also Read- Crime News: जल्लाद पिता ने परिवार पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दो बच्चों की मौत पत्नी घायल।

  • तमचे के बल पर किया गया बलात्कार

घटना के बारे में परिवार के लोगों को उस वक्त पता चला जब 18 नवंबर को नाबालिक लड़की अपने मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची। 19 नवंबर को लड़की बड़ा बदहवास हालत में अपने घर पहुंचती है जहां परिवार के लोग उससे पूछताछ करते हैं तो लड़की बताती है की मोहल्ले में रहने वाले सुमेर खान के द्वारा मेरा नहाते वक्त एक वीडियो बना लिया गया और उसके बाद तमंचे के बल पर मेरे साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। लड़की ने बताया है कि उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया है। वही इस मामले में लड़की की मां है थाने में शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की तो लड़की पक्ष पर मुकदमा वापस लेने की आरोपी की तरफ से लगातार धमकियां मिलने लगी। फिलहाल में पुलिस का कहना है कि मामले को दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow