Political News: दिल्ली के ऑटो वालों पर केजरीवाल हुए मेहरबान, बेटी की शादी पर 1 लाख और 10 लाख का इंश्योरेंस। 

आम आदमी पार्टी की तरफ से ऑटो चालकों को 1 लाख उनकी बेटी की शादी पर देने का काम किया जाएगा। उनको 10 लाख रुपए का जीवन बीमा भी दिया...

Dec 11, 2024 - 13:50
68 Views
Political News: दिल्ली के ऑटो वालों पर केजरीवाल हुए मेहरबान, बेटी की शादी पर 1 लाख और 10 लाख का इंश्योरेंस। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली में ऑटो चलाने वाले लोगों के लिए आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के तहत ऑटो चलाने वाले चालकों की बेटी की शादी पर एक लाख रुपये सरकार देगी और उसके साथ 10 लाख रुपए का जीवन बीमा भी देने का काम किया जाएगा। 

  • ऑटो वालों के लिए केजरीवाल ने खोला खजाना

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं तो आपके लिए सरकार आपको एक बड़ी योजना का लाभ देने जा रही है। यहां आम आदमी पार्टी की तरफ से ऑटो चालकों को 1 लाख उनकी बेटी की शादी पर देने का काम किया जाएगा। उनको 10 लाख रुपए का जीवन बीमा भी दिया जाएगा। साथ ही होली और दिवाली की मौके पर सरकार उनकी वर्दी के लिए ₹2500 देने का काम करेगी। वहीं सरकार उनका एक्सीडेंट बीमा के तौर पर 5 लाख देने का काम भी करेगी। केजरीवाल ने ऑटो वालों के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों का भी विशेष ख्याल रखा है। केजरीवाल ने वादा किया है कि उनके बच्चों को भी मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी।

Also Read- Political News: आप ने 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची को किया जारी, 14 मौजूदा विधायकों के काटे टिकट।

  • विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने चली चाल

दिल्ली में विधानसभा के चुनाव 2025 यानी कि फरवरी के महीने में हो सकते हैं। लेकिन उससे पहले केजरीवाल ने गरीबों को लुभाने के लिए योजनाओं को लागू करना शुरू कर दिया है। यहां ऑटो वालों को कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है जिससे वह विधानसभा चुनाव में उनकी ओर आकर्षित हो सके। केजरीवाल ने कहा है कि जब ऑटो वालों को कांग्रेस पार्टी दुत्कारती थी तो उनको गले से लगाने का काम आम आदमी पार्टी ने किया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया है। बताते चलें कि दिल्ली में इस वक्त महिलाओं को मुफ्त में बस में सरकार सफर करवा रही है। तो वहीं दिल्ली वालों को सरकार के तरफ से मुफ्त बिजली भी दी जा रही है। केजरीवाल लगातार यही कोशिश कर रहे हैं कि फिर से उनकी सरकार बने।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow