Political News: राहुल गांधी को RJD ने दिया बड़ा झटका, लालू यादव बोले- इंडिया गठबंधन की कमान ममता को दी जाए।
इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने अपने बयान देना शुरू कर दिए हैं। इन बयान के तहत राहुल गांधी की जगह ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुने जाने ....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के नेता लालू यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा है कि अब इसकी कमान ममता बनर्जी को सौंप दी जाए। उनके इस बयान से सियासी हलचल काफी तेज हो गई है।
- लालू यादव के बयान से मच सकती हैं खलबली
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को कई जगह पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले हरियाणा फिर उसके बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस को बुरी हार मिली है। इस हार के बाद से इंडिया गठबंधन में कुछ तो गड़बड़ चलती हुई दिखाई दे रही है। इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने अपने बयान देना शुरू कर दिए हैं। इन बयान के तहत राहुल गांधी की जगह ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुने जाने की बात कही जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के साथ बिहार में लंबे समय से गठबंधन करने वाले लालू यादव भी ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता बनाने की बात कह रहे हैं। उनके इस बयान से सियासी हलचल मच सकती है। वहीं उन्होंने दावा किया है कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनेगी।
Also Read- Political News: आप ने 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची को किया जारी, 14 मौजूदा विधायकों के काटे टिकट।
- संजय रावत ने भी कही बड़ी बात
शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर पूरी तरह से समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे सभी के नेता हैं और उनके नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इंडिया गठबंधन के बारे में विभिन्न पार्टियों, जैसे कि टीएमसी, लालू प्रसाद यादव और अखिलेश यादव, के कुछ अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन यह गठबंधन सबने मिलकर बनाया है। राउत ने यह भी कहा कि यदि कोई नई बात रखना चाहता है और इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहता है, तो उस पर विचार होना चाहिए, और कांग्रेस को चर्चा में शामिल होकर अपनी बात रखनी चाहिए।
What's Your Reaction?









