Rajasthan News: दो सहेली बन गई पति-पत्नी, दोनों ने एक दूसरे से की शादी।

राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।यहां एक सहेली ने अपनी दूसरी ....

Dec 11, 2024 - 13:38
 0  58
Rajasthan News: दो सहेली बन गई पति-पत्नी, दोनों ने एक दूसरे से की शादी।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

राजस्थान में रहने वाली दो सहेलियों ने एक दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर देखना पसंद किया और उसके बाद शादी कर ली। उनकी शादी से उनके परिवार के लोग भी काफी खुश हैं।

  • 4 साल की दोस्ती शादी में बदली

अक्सर देखा जाता है कि जब लड़कियां कॉलेज में जाती है तो वह सहेलियों को बनाना पसंद करती हैं। वही एक सहेली दूसरी सहेली का अच्छे से ख्याल रखती है। वही जब एक सहेली की शादी हो जाती है तो वहीं दूसरी सहेली भी किसी लड़के के साथ में शादी कर लेती है। लेकिन राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।यहां एक सहेली ने अपनी दूसरी सहेली से शादी कर ली। दोनों सहेलियों ने बताया कि वह लगभग 4 साल से दोस्ती फिर उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। इस फैसले में उनके परिवार के लोग भी शामिल थे।

Also Read- Viral News: शादी वाले दिन दूल्हे ने किया कमाल, देखने वालों के उड़ गए होश।

  • कोर्ट में दोनों ने की शादी

पॉवर हाउस क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय सोनम माली दूल्हा बनी तो उसकी सहेली समीप के कस्बे भैसोदामंडी निवासी 22 वर्षीय रीना व्यास दुल्हन बनी। वही बताया गया कि दोनों मजदूरी करती हैं और इसी मजदूरी के दौरान सहेली बनी फिर बाद में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला भी किया। दोनों की रोजाना फोन पर घंटो बात हुआ करती थी। जहां एक दूसरे के दुख दर्द को समझा जाता था। वही इस मामले में पता चला है कि सोनम और रीना एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वही दोनों कोर्ट में पहुंचे जहां पर दोनों ने एक दूसरे से शादी की। जिसमें सोनम पति बनी तो रीना पत्नी बनी। वही रीना जब अपनी ससुराल में पहुंची तो सोनम की मां ने उसका गृह प्रवेश करवाते हुए स्वागत किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।