Rajasthan News: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे एजाज खान, बोले- यहां ना उलझो पीढ़ियां उलझ जाएगी। 

एजाज खान ने अजमेर शरीफ दरगाह में हाजरी लगाने के बाद हिन्दू सेना के मंदिर से जुड़े दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ...

By INA News Desk
Dec 4, 2024 - 18:26
129 Views
Rajasthan News: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे एजाज खान, बोले- यहां ना उलझो पीढ़ियां उलझ जाएगी। 
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

राजस्थान में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को मंदिर बताए जाने के मामले का विवाद काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब तो फिल्म अभिनेता एजाज खान भी मैदान में कूद पड़े हैं। उन्होंने अजमेर शरीफ दरगाह पर पहुंचकर दरगाह पर मंदिर का दावा करने वाले को करारा जवाब देने का काम किया।

  • अजमेर शरीफ दरगाह मामले में कूदे एजाज खान

फिल्म अभिनेता एजाज खान ने अजमेर शरीफ दरगाह में पहुंचकर ख्वाजा साहब की मजार पर चादर पेश की और अकीदत के फूल चढ़ाए। इस दौरान उन्होंने दरगाह से जुड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एजाज खान ने कहा कि हिन्दू सेना ने "सही जगह पंगा लिया है", हालांकि उनका इशारा विवादित मुद्दों की ओर था। 

दरगाह में हिंदू मंदिर होने के सवाल पर एजाज ने कहा, "यह गरीब नवाज हैं, इन्होंने कई भिखारियों को अमीर बना दिया है।" उन्होंने यह भी बताया कि ख्वाजा साहब का दरबार सभी धर्मों के लोगों के लिए है और यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी आते हैं और जो मांगते हैं उन्हें मिलता है। एजाज खान ने इस दौरान चेतावनी भी दी, यहां मत उलझो, पीढ़ियां उलझ जाएंगी, जल जाओगे।

  • कोर्ट में खारिज होगा मामला

एजाज खान ने अजमेर शरीफ दरगाह में हाजरी लगाने के बाद हिन्दू सेना के मंदिर से जुड़े दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिन्दू सेना का कोर्ट में यह दवा पूरी तरह से खारिज होगा और इस मुद्दे पर वे कुछ नहीं कहेंगे। उनका मानना था कि जिन लोगों ने इस मुद्दे पर पिटीशन दाखिल की है, उन्हें सरकार के आस्ताने से कुछ मिला है और अब वे कोर्ट में यह मामला उठा रहे हैं। 

एजाज ने स्पष्ट रूप से कहा, "ख्वाजा साहब हिन्द ए वाली हैं," और उन्होंने ख्वाजा साहब की करामात का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी शक्ति से आनासागर झील को कटोरे में भर लिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देशभर की सूफी दरगाहों में हर एक का अपना एक चीफ मिनिस्टर होता है, लेकिन अजमेर शरीफ में तो ख्वाजा साहब के दरबार में वे 'प्राइम मिनिस्टर' की तरह हैं।

जब हिन्दू सेना के अध्यक्ष के बारे में पूछा गया, तो एजाज ने कहा कि उन्होंने "सही जगह पंगा ले लिया है", और अब देखना होगा कि इस मुद्दे का क्या परिणाम निकलता है। एजाज खान अजमेर शरीफ पहुंचे तो उन्होंने अपने प्रशंसकों और भीड़ से बचने के लिए मास्क पहना था, लेकिन फिर भी उनकी पहचान हो गई और प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement