Political News: दिल्ली वालों को लुभाने के लिए केजरीवाल ने किए बड़े वादे, सरकार बनने पर दिया जाएगा लाभ।

दिल्ली में अगली साल फरवरी के महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। इस चुनाव को जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। तो वहीं आम आदमी पार्टी ....

Dec 31, 2024 - 11:18
 0  59
Political News: दिल्ली वालों को लुभाने के लिए केजरीवाल ने किए बड़े वादे, सरकार बनने पर दिया जाएगा लाभ।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी की जनता को एक के बाद बड़ी योजनाओं का लाभ देने की तैयारी कर ली है। केजरीवाल ने कहा है कि अगर फिर से हमारी सरकार आती है तो पहले से ज्यादा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

  • चुनाव को लेकर केजरीवाल ने किये बड़े वादे

दिल्ली में अगली साल फरवरी के महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। इस चुनाव को जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। तो वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली में फिर से सरकार बनाने के लिए ऐसी-ऐसी घोषणाएं कर रही है जिससे जनता का वोट उन्हें मिल सके। आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए बड़े-बड़े वादे करना शुरू कर दिए हैं। इसमें महिलाओं के लिए 2100 रुपये महीना, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का फ्री इलाज, बुजर्गों के लिए पेंशन स्कीम, 24 घंटे दिल्लीवासियों को साफ पानी और पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सैलरी का भी ऐलान शामिल है। वहीं इन वादों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेट मास्टर स्टॉक बता रहे हैं तो बीजेपी के लोग जनता को धोखा देने की बात कह रहे हैं।

  • इन वादों से बीजेपी की बढ़ सकती है परेशानियां

बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच राजनीतिक तकरार लगातार बढ़ रही है, खासकर चुनावी मौसम में। केजरीवाल द्वारा घोषित योजनाओं, जैसे महिला सम्मान और संजीवनी योजना, पर बीजेपी का तंज न केवल इस योजना की वास्तविकता पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वे केजरीवाल और उनकी सरकार को चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाते हैं। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल ने पिछले दस सालों में महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अब चुनावी वादों के तहत उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

Also Read- Political News: दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए 70 बॉडीबिल्डर।

इसके साथ ही, जब केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को साफ पानी की सप्लाई का वादा किया, तो बीजेपी ने इसे भी एक जुमला करार दिया। बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल और उनकी सरकार ने दिल्ली के संसाधनों का सही उपयोग नहीं किया और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की। 

बीजेपी ने इस विवाद को और गंभीर बनाते हुए अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ एक 40 पन्नों का आरोप पत्र जारी किया, जिसमें केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए। आरोप पत्र में दिल्ली सरकार को 'कंगाल' और आप विधायकों को 'मालामाल' करार दिया गया, जबकि केजरीवाल को 'शीशमहल' में रहने का आरोप लगाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।