Hardoi News: एसपी नीरज कुमार जादौन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। 

शहर के केन सोसायटीज नेहरू पीजी कॉलेज(CSN PG College) में 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि....

Nov 22, 2024 - 13:56
78 Views
Hardoi News: एसपी नीरज कुमार जादौन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। 

By INA News Hardoi.
गुरुवार को शहर के केन सोसायटीज नेहरू पीजी कॉलेज(CSN PG College) में 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने इस बीच खिलाड़ियों को संबोधित कर उनकी हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट हम सभी के जीवन से जुड़ा हुआ है और हम सब बचपन से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं।यह खेल एकता का प्रतीक है। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन समिति सहित खिलाड़ियों को उन्होंने बधाई दी।

Also Read- Political News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर टूर्नामेंट में विजयी होने वाली क्रिकेट टीम को पुरस्कृत किया तथा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow