Hardoi News: घरेलू विवाद में महिला पर किया फायर, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती। 

शुक्रवार को थाना मझिला इलाके में मामूली विवाद को लेकर एक महिला पर व्यक्ति ने फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन.....

By INA News Desk
Nov 22, 2024 - 14:04  · Updated: Nov 22, 2024 - 18:47
103 Views
Hardoi News: घरेलू विवाद में महिला पर किया फायर, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती। 

By INA News Hardoi.
शुक्रवार को थाना मझिला इलाके में मामूली विवाद को लेकर एक महिला पर व्यक्ति ने फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महेश चन्द पांण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी ग्राम मझिला का बीती रात गांव के अंदर रास्ते में ट्रैक्टर खराब हो गया था।

Also Read- Hardoi News: एसपी नीरज कुमार जादौन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

जिससे घर पर आने-जाने का मार्ग बाधित हो गया था। इसी बात को लेकर परिवार के ही महेशचन्द के चचेरे भाई दिनेश चन्द पाण्डेय पुत्र लालबहादुर व अमितेष पुत्र दिनेश चन्द पाण्डेय ने महेश चन्द के पुत्र रोशन व पत्नी संतोष देवी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी तथा दिनेश चन्द द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। जिसमें संतोष देवी छर्रे लगने से घायल हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल संतोष देवी व रोशन को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow