Hardoi News: हरदोई में E-RONet की समीक्षा, डीएम राहुल पाण्डेय ने लंबित मतदाता आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में ईआरओ नेट (E-RONet) के
Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में ईआरओ नेट (E-RONet) के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए ईआरओ नेट पोर्टल के माध्यम से निर्वाचक नामावली से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन तथा मतदाता विवरण से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ईआरओ नेट पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक कार्यवाही निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- यूपी में बेसिक शिक्षा का हुआ कायाकल्प, कंपोजिट स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 1.85 लाख के पार
What's Your Reaction?

