Political News: हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड चुनाव को लेकर दिया बयान, यहां से जीतना चुनौतीपूर्ण....

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से कुछ दिन पहले तारीखों का ऐलान किया गया था। यहां दो चरणों में चुनाव होना है ...

Oct 28, 2024 - 11:19
66 Views
Political News: हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड चुनाव को लेकर दिया बयान, यहां से जीतना चुनौतीपूर्ण....

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर असम की मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बयान दिया है और कहां है कि बीजेपी को यहां से चुनाव जीतना चुनौती पूर्ण है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम यहां पर अपनी सरकार जरूर बनाएंगे।

  • हिमंत बिस्वा सरमा को बीजेपी ने सौंपी जिम्मेदारी

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से कुछ दिन पहले तारीखों का ऐलान किया गया था। यहां दो चरणों में चुनाव होना है जिसमें पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है तो वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वही मतगरणा 23 नवंबर को की जाएगी। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तरफ से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें यहां का प्रभारी बनाया है जिसके बाद से लगातार असम की मुख्यमंत्री लोगों के बीच पहुंचकर सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों को अपनी पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं।उन्होंने असम में होने वाले उप चुनाव को लेकर कहा है कि मेरा ध्यान अभी अपने क्षेत्र में बिल्कुल नहीं है। क्योंकि मैं झारखंड के चुनाव में बहुत व्यस्त हूं। लेकिन जहां-जहां हमारे पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान उतरेंगे सभी जीतकर आएंगे।

  • झारखंड चुनाव को लेकर जताई चिंता 

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को बताया है कि यहां भाजपा के लिए चुनाव चुनौती पूर्ण है। लेकिन यहां भाजपा के आने की उम्मीद भी काफी है और यहां से अच्छे परिणाम सामने आएंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस रुपए लेकर टिकट देने का काम करती है।

Also Read- Political News: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा से पूछा सवाल, क्या आप मुझे मारना चाहते हैं?

कांग्रेस अपने 20% टिकट लोगों को रुपए लेकर ही देती है। सरमा की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बरही के निवर्तमान कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उन्हें टिकट इसलिए नहीं दिया गय, क्योंकि वह पार्टी को दो करोड़ रुपये का चंदा नहीं दे सके। वहीं प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार असम के मुख्यमंत्री एक के बाद एक ऐसे बयान दे रहे हैं जिसमें राजनीति का पारा काफी तेज होता हुआ दिखाई दे रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow