लोकसभा चुनाव: हरदोई सदर व सवायजपुर ने लिखी जयप्रकाश की जीत की पटकथा।
शाहाबाद, सांडी और गोपामऊ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा-सपा के बीच हुआ करीबी मुकाबला
हरदोई। हरदोई से लगातार दूसरी बार संसदीय चुनाव जीतने वाले जयप्रकाश की जीत की पटकथा हरदोई सदर व सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से लिखी गई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी को बढ़त मिली। वहीं सांडी एवं गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला करीबी रहा। इन विधानसभा क्षेत्रों से सपा प्रत्याशी को मिली मामूली बढ़त, हरदोई एवं सवायजपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी को मिली बढ़त का बड़ा अंतर पाट न सकी।
हरदोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को निर्णायक एवं सबसे अधिक मतों की बढ़त मिली। विधानसभा वार की जा रही मतगणना में हरदोई विधानसभा क्षेत्र ने पहले चक्र की मतगणना में ही भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश की बढ़त का रुझान दे दिया। दसवें चरण तक भाजपा प्रत्याशी ने विधानसभा क्षेत्र से सात हजार से अधिक बढ़त बना ली। 20वें चक्र में यह बढ़त 15 हजार से अधिक हो गई।
मतगणना समाप्त होने तक हरदोई सदर विधानसभा ने भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को 24068 मतों की निर्णायक बढत दे दी। विधानसभा क्षेत्र से जयप्रकाश रावत को एक लाख 11 हजार 932 मत मिले वहीं सपा प्रत्याशी उषा वर्मा को 87 हजार 864 मत ही मिल सके।
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 32 हजार 873 मत डाले गए, इसमें से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत को एक लाख 12 हजार 97 मत मिले। वहीं सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा 93 हजार 92 मत ही प्राप्त कर सकीं। भाजपा प्रत्याशी को 19 हजार पांच मतों की बड़ी बढ़त मिली।
विधानसभा क्षेत्र में कुल 34 चक्रों की मतगणना हुई, किसी भी चरण में भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा क्षेत्र की जनता ने निराश नहीं किया। मतगणना के प्रथम चक्र से शुरू हुई बढ़त दसवें चक्र तक दस हजार तक पहुंच गई। 20वें चक्र मे तक बढ़त लगभग 20 हजार हो चुकी थी, वहीं 34वें एवं अंतिम चरण में यह बढ़त 19 हजार पांच मतों पर जाकर रुकी।
शाहाबाद में सपा को बढ़त, सांडी व गोपामऊ में हुआ करीबी मुकाबला
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 0000 की बढ़त मिली। शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में रहे, शाहाबाद नगर क्षेत्र ने बढ़त को कम किया और टोंडरपुर आते आते सपा ने 0000 मतों की बढ़त बना कर सपा प्रत्याशी को राहत दी। सांडी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने प्रारंभिक बढ़त बनाई। हालांकि 20वें चक्र की मतगणना तक सांडी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त मात्र सौ मतों की ही रह गई। अंतिम चक्र के आते आते सपा ने 0000 मतों की बढ़त बना ली। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी को 0000 मतों की बढ़त मिली। हालांकि तीन विधानसभा क्षेत्रों को जीत कर भी सपा प्रत्याशी मामूली बढ़त के चलते चुनाव जीत न सकी।
What's Your Reaction?