हरदोई न्यूज़: स्टार प्रचारकों के लिए खट्टे -मीठे रहे हरदोई - मिश्रिख के चुनाव परिणाम।

Jun 5, 2024 - 20:15
87 Views
हरदोई न्यूज़: स्टार प्रचारकों के लिए खट्टे -मीठे रहे हरदोई - मिश्रिख के चुनाव परिणाम।

हरदोई। आम चुनाव में स्टार प्रचारकों ने भी अहम भूमिका निभाई, चुनावी नतीजों को अपने पक्ष में करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मायावती ने भी जनसभा की।

सात मई को गृहमंत्री अमित शाह ने सीएसएन कालेज में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत के साथ ही मिश्रिख प्रत्याशी अशोक रावत की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में लाखों की भीड़ जुटी और नतीजे भी सकारात्मक आए। भाजपा के दोनो प्रत्याशियों को जीत मिली, रैली का आयोजन करने वाली हरदोई विधानसभा ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

पांच मई को हरदोई लोकसभा क्षेत्र की शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में व छह मई को मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा ने दोनो ही लोकसभा क्षेत्रों को फतह किया, पर शाहाबाद और मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त न ले सके।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए भी मिला जुला असर रहा। सांडी विधानसभा क्षेत्र के लखपेड़ा बाग में उनकी जनसभा का असर कहा जाएगा वहां से सपा प्रत्याशी ने 2684 मतों की मामूली बढ़त ली पर लोकसभा चुनाव जीत न सकीं। संडीला विधानसभा क्षेत्र की रैली भी बेअसर साबित हुई। जनसभा के बावजूद विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पर भाजपा प्रत्याशी को 25 हजार से अधिक मतों की बढ़त मिली। मायावती की जनसभा भी कोई प्रभाव न डाल सकी। बसपा के दाेनो प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा, बसपा कोई भी विधानसभा क्षेत्र में बढ़त न ले पाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow