Political News: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, 14 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान।
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। तो वहीं इसके परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे। जिसको लेकर महा विकास आघाडी बराबरी की सीटों....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से 14 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी कर दी गई। जिसमें सचिन सावंत का नाम काट दिया गया।

- 2 दिन में दो बार कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। तो वहीं इसके परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे। जिसको लेकर महा विकास आघाडी बराबरी की सीटों पर चुनाव लड़ती हुई दिखाई देगी। चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की तरफ से चार सूची जारी कर दी गई है। इसमें कांग्रेस पार्टी ने तीसरी सूची को शनिवार को जारी किया था तो वहीं चौथी सूची को रविवार को जारी किया है। जिसमें 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। कांग्रेस की तरफ से अभी तक 102 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है।
Also Read- Political News: हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड चुनाव को लेकर दिया बयान, यहां से जीतना चुनौतीपूर्ण....
-
शिवसेना (शिंदे गुट) ने भी उतारे 20 उम्मीदवार
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के साथ गठबंधन से चुनाव लड़ रही शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची को जारी किया गया है। इस लिस्ट में कई बड़ी नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। वर्ली से मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ली से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। कुडाल से निलेश राणे शिंदे गुट के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। कुडाल में राणे का मुकाबला ठाकरे गुट के विधायक वैभव नाइक से होगा। मुरजी पटेल को अंधेरी ईस्ट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वही 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बर्ली सीट से पहली बार बिधायकी का चुनाव लड़ा था और यहां से जीत कर आए थे।
Congress releases another list of 14 candidates for the upcoming #MaharashtraAssemblyElections2024
— ANI (@ANI) October 27, 2024
Andheri West candidature - Sachin Sawant replaced by Ashok Jadhav pic.twitter.com/jG5F6cms29
What's Your Reaction?