UP News: दुधवा को प्रमुख गन्तव्य स्थल के रूप में विकसित करने एवं विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने में ट्रैवेल एण्ड टूर ऑपरेटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका - जयवीर सिंह

पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड एवं टूर ट्रैवेल ऑपरेटर्स के साथ आयोजित की गई बैठक में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री....

May 15, 2025 - 19:58
 0  50
UP News: दुधवा को प्रमुख गन्तव्य स्थल के रूप में विकसित करने एवं विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने में ट्रैवेल एण्ड टूर ऑपरेटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका - जयवीर सिंह

लखनऊः पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड एवं टूर ट्रैवेल ऑपरेटर्स के साथ आयोजित की गई बैठक में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दुधवा के आस-पास के क्षेत्रों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में बड़ोतरी हो सके। 

आज पर्यटन भवन में आयोजित बैठक में पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटकों को ठहरने की सुविधा, योग, वैल्नेस सेन्टर ग्रामीण पर्यटन, स्थानिय हस्तशिल्प और व्यन्जन का आनंद लेने के लिए सुविधाएं बढ़ाई जायेंगी। दुधवा पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन तथा रमणीक स्थल है। प्रदेश की आर्थव्यवस्था में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। यहाँ पर वर्ष भर पर्यटक आते रहते है। पर्यटकों की सुविधा के लिए लखनऊ से दुधवा तक हवाई सेवा भी शुरू की गई है।

जयवीर सिंह ने कहा कि विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में दुधवा पार्क की अहम भूमिका है। यह टाइगर रिजर्व, हिमालयी तराई में स्थित है, यहाँ वृक्षों की दुर्लभ प्रजातियाँ, वन-जीव आदि की भरमार है। यहाँ की जैव विविधता अनूठी है। पर्यटक शांत वातावरण में प्रकृति के साथ अपने को जोड़ने के लिए आते है। दुधवा टाइगर रिजर्व, हिमालयी तराई के कभी विशाल रूप से फैले क्षेत्र के अंतिम हिस्सों में से एक है। यह क्षेत्र न केवल दुर्लभ और असामान्य जीव-जंतुओं का निवास स्थान है, वनों के विशाल विस्तार में एक अनमोल धरोहर के रूप में उभरकर आता है। 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि विगत 08 वर्षों में बड़े पैमाने पर चलाये गये वृक्षारोपण अभियान के चलते प्रदेश की हरीतिमा एवं वनाच्छादन में काफी विस्तार हुआ है। राज्य सरकार के प्रयासों से वन्यजीवों को संरक्षित करने एवं दुर्लभ प्रजातियों को अगली पीढ़ी तक के लिए बचाये रखने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। दुधवा टाइगर रिर्ज़व प्रदेश की     प्राकृतिक सम्पदा एवं धरोहर है। पर्यटन विभाग इसको विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए पर्यटकों के लिए इसे सजाने एवं सवारने का कार्य कर रही है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि ट्रैवेल एवं टूर ऑपरेटर्स उत्तर प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते है। पर्यटन नीति-2022 में पर्यटन से जुड़े हित धारकों के लिए तमाम सुविधाएं रखी गयी है। उन्होंने ट्रैवेल टूर ऑपरेटर्स से अपील किया की उत्तर प्रदेश को विदेशी पर्यटकों के मामले में पहले स्थान पर स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पर्यटकों के लिए दुधवा में घने वन, दलदली घास के मैदान, झीलें हमें प्रकृति के उन विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कराते है।

इस अवसर पर एम0डी0, उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम, सान्या छाबड़ा, निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्र के अलावा पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।