Lucknow News: जनपद मेरठ में पर्यटन विकास की 2232.74 लाख रुपये लागत की 04 परियोजनाएं स्वीकृत।

मेरठ के विभिन्न महाभारत कालीन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सुलभ होने से श्रद्धालुओं की संख्या में होगी बढ़ोत्तरी- जयवीर सिंह

Apr 23, 2025 - 16:17
Apr 23, 2025 - 17:08
 0  42
Lucknow News: जनपद मेरठ में पर्यटन विकास की 2232.74 लाख रुपये लागत की 04 परियोजनाएं स्वीकृत।

लखनऊ: पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 जनपद मेरठ के पर्यटन विकास के लिए 2232.74 लाख रुपये की 04 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। यह परियोजनाएं जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं पर्यटन निदेशालय के प्रस्ताव पर स्वीकृत की गई हैं। मेरठ का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान है। इसके अलावा यह जनपद ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। इस जनपद में पर्यटन विकास की योजनाएं पूरा कराकर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं सुलभ करायी जा रही हैं।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चौधरी जितेन्द्र पाल सिंह विधायक शिवालखास मेरठ के प्रस्ताव पर विकासखण्ड रोहटा के ग्राम पूठखास में महाभारत कालीन अति प्राचीन पाण्डेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 58.10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पर्यटन निदेशालय के प्रस्ताव पर 1857 के क्रांति स्थलों और मेरठ में शहीद स्मारक के पर्यटन विकास के लिए 452.87 लाख रुपये की धनराशि, मेरठ में सरधना के पर्यटन विकास के लिए 453.77 तथा हस्तिनापुर का समेकित पर्यटन विकास के लिए 1268.00 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Also Read- Lucknow News: पहलगाम आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के पिता से बातकर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं ।

जयवीर सिंह ने बताया कि परियोजना की स्वीकृत करने से संबंधित आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए कार्यदायी संस्था उ0प्र0प्रोजक्ट्स कारपोरेशन लि0 को कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली के समीप होने के कारण पर्यटकों और श्रद्धालुओं का महाभारत कालीन अवशेषों को देखने का क्रम लगा रहता है। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए यह बुनियादी सुविधाएं सृजित की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।