Viral News: चलती ट्रेन पर स्टंट दिखाना लड़के को पड़ा महंगा, अचानक से हुआ हादसा।

एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक लड़का चलती ट्रेन की छत पर चढ़ते हुए रील बनवा रहा है। उसका दोस्त उस लड़के

Jan 14, 2025 - 17:30
38 Views
Viral News: चलती ट्रेन पर स्टंट दिखाना लड़के को पड़ा महंगा, अचानक से हुआ हादसा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त को वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो एक लड़के से जुड़ा हुआ है जो की चलती ट्रेन में स्टंट करता हुआ दिखाई देता है लेकिन कुछ ही पल बाद उसको स्टंट करना महंगा पड़ जाता है।

  • चलती ट्रेन पर लड़का बन रहा था स्पाइडर-मैन

अक्सर सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा कि लोग अपने आप को पॉपुलर बनाने के लिए वीडियो को शूट करवाते हैं। ऐसे लोग सारी हदों को पार कर देते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर वीडियो बनवाने का काम करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा करना उनके लिए मुसीबत में डालने जैसा साबित होता है। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक लड़का चलती ट्रेन की छत पर चढ़ते हुए रील बनवा रहा है। उसका दोस्त उस लड़के का वीडियो शूट कर रहा है। लड़के को ट्रेन की खिड़की से होते हुए छत पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। ट्रेन की छत पर चढ़कर लड़का अपने आप को किसी महान स्टंटमैन से कम नहीं समझ रहा था। वह अपने हाथों को हवा में उठाए ट्रेन की छत पर चढ़ने का जश्न मना रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद ही लड़के का हाथ रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरते हाईटेंशन तार से टच हो जाता है। लड़का करंट खाकर ट्रेन से नीचे गिर पड़ता है। खैर लड़के की जान तो बच जाती है लेकिन उसका हाल-बेहाल हो जाता है और अस्पताल में पहुंचकर वह आंसू बहाता है।

Also Read- Viral News: चलती स्कूटी पर लड़की ने दिखाया स्टंट, लोग बोले खतरों से खेल रही दीदी।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @ManojSh28986262 की आईडी से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है "देखिए Reels के चक्कर में जान को दाव पर लगा दिया, खैर जान बच गई" !!
ट्रेन की छत पर बैठकर रील बना रहा था ,, इलेक्ट्रिक शॉर्ट लगा अब हॉस्पिटल में बैठा रो रहा है !! वही इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लोगों ने वीडियो पर लाइक और कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा रील बनाते-बनाते रेला गया, खुद तो मरेंगे और दूसरों को भी मारेंगे। दूसरे ने लिखा रील के चक्कर में अपनी जान गवा बैठ रहे हैं लोग, क्या होगा इस देश का? तीसरे ने लिखा ऐसे लोगों को आजीवन ट्रेन में सफर करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। चौथे ने लिखा बहुत गलत हुआ जो ये बच गया। अब ये अस्पताल में भी बैठकर रील बनाएगा। इसी के साथ-साथ बाकी की यूजर्स इमोजी लगाकर लड़के की हरकत पर मजेदार लाइक करते हुए दिखाई दे रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow