Viral News: सड़क पर बिना चालक के चलता दिखा ऑटो, देखने वालों के उड़ गए होश।

दरअसल कई लोगों ने टार्जन द वंडर कार जरूर देखी होगी। जिसमें बिना ड्राइवर के कार सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई देती है। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया ....

Jan 20, 2025 - 12:37
58 Views
Viral News: सड़क पर बिना चालक के चलता दिखा ऑटो, देखने वालों के उड़ गए होश।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि सड़क पर एक ऑटो दौड़ता हुआ दिखाई देता है। जब उसके पास में एक शख्स पहुंचता है तो ऑटो में चालक दिखाई नहीं देता है। जिसे देखने के बाद लोग डर जाते हैं।

  • ऑटो बन गया टार्जन द वंडर कार

सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड होते हैं। इस वीडियो को तो लोग खूब पसंद करते हैं लेकिन कुछ वीडियो को लोग नापसंद भी करते हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसी भी होते हैं जो लोगों को हैरान परेशान कर देने वाला काम करते हैं। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल कई लोगों ने टार्जन द वंडर कार जरूर देखी होगी। जिसमें बिना ड्राइवर के कार सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई देती है। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ऑटो बिना चालक के सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई दिया है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक ऑटो सड़क पर चलते हुए नजर आ रहा है। ऑटो के पीछे एक पेड़ की छोटी सी टहनी है जो आमतौर पर वाहन खराब होने के बाद लगाया जाता है ताकि दूसरे लोगों को पता चले कि यह वाहन खराब है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स कैमरे को लेकर आगे जाता है और सीट पर फोकस करता है। ड्राइवर सीट खाली थी और ऑटो चल रहा था। लेकिन बिना ड्राइवर के ऑटो कैसे चल रहा है इसके बारे में किसी को नहीं पता लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा।

Also Read- Viral News: महिला ने बनाई आइसक्रीम ice cream वाली बिरयानी biryani तो भड़क उठे लोग, फतवा जारी करने की मांग की।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @VishalMalvi_ नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन में मजेदार बात लिखी गई है। जिसमें लिखा गया है 'इंडिया में मिला टेस्ला ऑटोपायलट ऑटो या फिर ये भूतिया ऑटो है।' वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो वहीं वीडियो पर कई लोगों ने लाइक भी किए हैं। तो वहीं कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर लिखा टार्जन: द वंडर ऑटो। दूसरे यूजर ने लिखा भूतिया ऑटो। तीसरे यूजर ने लिखा हैकर है भाई। चौथे यूजर ने लिखा इंडिया में कुछ भी मुमकिन है। पांचवे यूजर ने लिखा वाह बेटे मौज कर दी। वही इस वीडियो के लाइक क्षेत्र में लोग इमोजी लगाकर वीडियो पर मजा ले रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow