Viral News: छात्र ने क्लास रूम में की ऐसी हरकत, वीडियो देख लोगों के उड़ गए होश।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि क्लास में टीचर सभी स्टूडेंट ....

Jan 28, 2025 - 11:58
56 Views
Viral News: छात्र ने क्लास रूम में की ऐसी हरकत, वीडियो देख लोगों के उड़ गए होश।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

Viral News सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल Viral हो रहा है। जिसमें एक शख्स कॉलेज की क्लास रूम में बैठा दिखाई देता है और वह ऐसी हरकत करता है। जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं।

  • क्लासरूम में लड़के ने की अजीबो-गरीब हरकत

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां आपको लाखों की संख्या में वीडियो रोजाना अपलोड होते हुए मिल जाएंगे। जिसमें इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब ऐसे कई अप्लीकेशन है जहां पर लोग अपनी वीडियो को अपलोड करते हैं और फेमस होने की कोशिश भी करते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसी भी होते हैं जो लोगों को हैरान और परेशान कर देते हैं। जिसे देखने के बाद लोग कहते हैं क्या ऐसा भी होता है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि क्लास में टीचर सभी स्टूडेंट को पढ़ा रहे हैं। सभी बच्चे उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं और वहीं क्लास की पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ एक स्टूडेंट कार्ड(पत्ते) मिलाता हुआ नजर आ रहा है। वह बिल्कुल वैसा कर रहा है जैसा कार्ड्स खेलने से पहले किया जाता है। वही इस लड़के के पीछे कुछ स्टूडेंट बैठे हुए हैं जिनके द्वारा इस वीडियो को बनाया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।

Also Read- Viral News: Oh My God- कड़ाके की ठंड से झील में जम गया मगरमच्छ....

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लगातार लोग देख रहे हैं। इस वीडियो को @Dank_jetha के नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है 'कार्ड में देखकर चीटिंग करेंगे।' अभी तक इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक भी किए हैं। तो वहीं का यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा मौज मस्ती रुकनी नहीं चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा ये किस तरह की क्लास है। वहीं तीसरे ने लिखा ऐसी क्लास कभी भी नहीं देखी। इसी के साथ-साथ कई यूजर से रोने वाली इमोजी लगाकर लाइक करते हुए भी दिखाई दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow