Viral News: हॉस्पिटल में बेड पर लेटी महिला ने किया मेकअप, वीडियो देख लोगों ने किया मजेदार कमेंट।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हो गया है। जहां हर रोज हजारों लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड किए जाते हैं। कुछ लोग तो वीडियो इसलिए ...

Jan 25, 2025 - 17:44
50 Views
Viral News: हॉस्पिटल में बेड पर लेटी महिला ने किया मेकअप, वीडियो देख लोगों ने किया मजेदार कमेंट।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-  

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला अस्पताल की बेड पर लेटी हुई है। जिससे लगता है कि महिला की हालत काफी गंभीर है लेकिन ऐसी हालत पर महिला मेकअप करना नहीं छोड़ रही। जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे।

  • अस्पताल के बेड पर आखिरी सांस तक मेकअप

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हो गया है। जहां हर रोज हजारों लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड किए जाते हैं। कुछ लोग तो वीडियो इसलिए बनाते हैं जिससे उनके फॉलोअर्स बने और लोग उन्हें खूब पसंद करें। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो की ऐसी सिचुएशन में होते हैं लेकिन उसके बावजूद भी कुछ ऐसी हरकतें करते हैं जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह जाता है। हम बात कर रहे हैं एक बुजुर्ग महिला की जो की एक अस्पताल में भर्ती है और ऐसे वक्त में वह ऐसा काम करती है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। वीडियो में देखा गया है कि बुजुर्ग महिला अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं मतलब वो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके नाक में पाइप लगा हुआ है। मगर इसके बावजूद उन्होंने अपने शौक को पूरा करना बंद नहीं किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि बिस्तर पर लेटे-लेटे वो अपना मेकअप कर रही हैं। वो लिप्स्टिक लगाती हैं, ब्लश लगाती हैं और बाकी मेकअप भी करती हैं। वही बुजुर्ग महिला अपना वीडियो भी बनवाती है और उसको फिर सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाता है।

Also Read- Viral News: आराम फरमाने के लिए बिजली के तार पर लेट गया शख्स, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने लिए मजे।  

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @BaissaRathore1 के नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में मजेदार बात लिखी गई है 'उम्र मैटर नहीं करती है। आपका मन मैटर करता है। आपके मन पर है कि आप किसी भी स्तिथि में सकारात्मक रहो।' वही इस वीडियो को अभी तक 4000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वही 700 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो वहीं कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा जिंदगी में हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा बिल्कुल उम्र मैटर नहीं करता है। तीसरे यूजर ने लिखा हमेशा मन की सुननी चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा जुनून होना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो की इमोजी लगाकर वीडियो पर लाइक करते हुए दिखाई दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow