Hardoi News: 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वेणी माधव में सम्पन्न हुआ भव्य कार्यक्रम।

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वेणीमाधव इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपर....

Jan 25, 2025 - 16:41
 0  58
Hardoi News:  15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वेणी माधव में सम्पन्न हुआ भव्य कार्यक्रम।
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाओं को जागरूक करना:- मंगला प्रसाद सिंह
  • मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन व ऑफ़लाइन दोनों तरह से आवेदन करेंः-जिलाधिकारी
  • मतदान के माध्यम से लोकतंत्र की अहमियत बना कर रखनी है:- सौम्या गुरूरानी
  • सभी नागरिकों को बिना भेदभाव के वोट का अधिकार है:- प्रियंका सिंह

हरदोई। 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वेणीमाधव इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का औपचारिक उदघाटन जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर व सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। एसडीएम सदर ने स्वीप आइकन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंट किया। वेणी माधव इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस पर अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की ऊर्जा को देखकर उनको बहुत ख़ुशी हो रही है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाओं को जागरूक करना है जिससे सभी मतदाता मतदान के दिन वोट कर सकें और लोकतंत्र को मजबूत कर सकें। 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। वर्ष 2011 को पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया था। लोकतंत्र में मतदाता सबसे महत्वपूर्ण होता है। नये पात्र वर्ष में चार बार अपना नाम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। ऑनलाइन व ऑफ़लाइन दोनों ही तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 व मृतक का नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भरा जाता है। सभी लोग स्वयं भी वोट करें व अपने परिवार को भी मतदान केन्द्र तक लेकर जाएं। बच्चे अपने माता-पिता व परिवार के अन्य लोगों को प्रेरित करें। मतदान के केंद्रों तक अब अपने वाहन से भी जा सकते हैं। मतदान के दौरान अब कोई असुविधा नहीं होती है। मतदाता पर्ची के माध्यम से वोट देख सकते हैं। ईवीएम के बारे में किसी को भ्रम नहीं रखना चाहिए। वोटर्स हेल्पलाइन ऐप के बारे में बताते हुए कहा कि इससे हम वोटर लिस्ट व बूथ के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अन्त में उन्होंने गणतंत्र दिवस की सुभकामनाये दीं।

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने कहा कि हमें मतदान के माध्यम से लोकतंत्र की अहमियत बना कर रखनी है जिसके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष किया। स्वयं के कल्याण के लिए हमें मतदान से चूकना नहीं चाहिए। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने विस्तार से चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है। सभी युवाओं को बढ़ चढ़कर मतदान करना चाहिए। सभी नागरिकों को बिना भेदभाव के वोट का अधिकार है। गणतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण निष्पक्ष निर्वाचन है। स्वीप आइकन पूनम तिवारी ने कहा कि 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी लोगों को वोट बनवाना है। सभी वोटर मतदान अवश्य करें व अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

जिलाधिकारी ने वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया। कक्षा 10 की छात्रा दिव्यांशी वर्मा ने मतदान पर आधारित कविता प्रस्तुत करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें अच्छे प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार देता है। मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने कार्यक्रम में समा बाँध दिया। छात्रा आनंदी व वैष्णवी ने मतदाता जागरूकता पर भोजपुरी गीत सुनाकर सभी का ध्यान आकृष्ट किया। कक्षा 10 की छात्रा लवी अग्निहोत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता से लोकतंत्र के बारे में जानने का अवसर मिलता है। मतदान हमारा नैतिक दायित्व है। आईटीआई के छात्र दिव्यांशु पाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश बदलना है तो वोट करना है। मतदान देश में बिना हिंसा के क्रांति ला सकता है।

कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी ने नये वोटर्स को इपिक कार्ड वितरित किये। उन्होंने 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं में माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया। इन मतदाताओं को मिष्ठान भी जिलाधिकारी ने अपने हाथों से दिया। उनके द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया तथा माल्यार्पण कर व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। मतदाता पुनरीक्षण में अच्छा कार्य करने वाले सुपरवाइजर व बीएल को जिलाधिकारी ने मंच पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Also Read- Maha Kumbh 2025: रामनामी संप्रदाय के अनुयायी करने आये हैं महाकुम्भ में अमृत स्नान, रामनामी संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर गुदवाते हैं राम नाम।

इस अवसर पर अपनी प्रस्तुतियां देने वाले विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। उपनिदेशक कृषि ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन मनीष व श्वेता ने किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, उपनिदेशक कृषि डॉ नन्दकिशोर, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार, उप जिलाधिकारी तान्या सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।