Viral News: आराम फरमाने के लिए बिजली के तार पर लेट गया शख्स, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने लिए मजे। 

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स बिजली के तारों पर आराम से लेटा हुआ है। वो तारों पर लेटकर मस्त आराम कर ....

Jan 24, 2025 - 11:32
46 Views
Viral News: आराम फरमाने के लिए बिजली के तार पर लेट गया शख्स, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने लिए मजे। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स आराम फरमाने के लिए बिजली के तार पर लेटा हुआ दिखाई दिया है। वहीं लोगों की नजर जब तार पर लेटे शख्स पर पड़ी तो वीडियो बनाना शुरू कर दिए।

  • बिजली के तार पर शख्स ने फरमाया आराम

इंटरनेट की दुनिया में आपको रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में वीडियो मिल जायेंगे। जिसमे लोगों का इंटरटेनमेंट करने का काम किया जाता है। कुछ वीडियो डांसिंग से जुड़े होते हैं तो कुछ वीडियो कॉमेडी से जुड़े होते हैं। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल Viral हो रहा है ऐसा शायद ही किसी ने देखा हो। अक्सर देखा जाता है कि लोग आराम फरमाने के लिए बेड या फिर जमीन पर बिस्तर बिछा कर लेते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स बिजली के तारों पर आराम से लेटा हुआ है। वो तारों पर लेटकर मस्त आराम कर रहा है। जब लोगों की नजर बिजली के तार पर आराम फरमाने शख्स पर पड़ी तो लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। लोगों ने तुरंत अपने पास से मोबाइल निकाला और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

Also Read- Viral News: लड़की की हरकत देख यमराज चले गए छुट्टी पर, लड़की ने हाई टेंशन स्कूल पर किया गजब का डांस।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को pitchumanimemes के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो लगातार देखा जा रहा है। अभी तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं 6000 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। जबकि कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 150 की ताकत है। दूसरे यूजर ने लिखा नशे में धुत होगा। तीसरे यूजर ने लिखा दुनिया में ईयर का सेलिब्रेशन। चौथे यूजर ने लिखा लोकल वर्जन। वहीं के यूजर्स हंसने वाली इमोजी लगाकर वीडियो पर लाइक करते हुए भी दिखाई दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow