Political News: जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- केजरीवाल ने मुसलमानों तक को नहीं छोड़ा।
दिल्ली में 5 जनवरी को विधानसभा के चुनाव होना है और 8 फरवरी को मतगरणा होनी है। लेकिन यह चुनाव त्रिकोण होता हुआ दिखाई दे रहा है....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
Delhi Election दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा jp nadda ने एक जनसभा को संबोधित किया। जहां पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधने का काम किया। बोले- इन्होंने मुसलमानों तक को नहीं छोड़ा।
- केजरीवाल ने 10 साल में तोड़े भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड
दिल्ली में 5 जनवरी को विधानसभा के चुनाव होना है और 8 फरवरी को मतगरणा होनी है। लेकिन यह चुनाव त्रिकोण होता हुआ दिखाई दे रहा है। एक तरफ आम आदमी पार्टी दमखाल के साथ चुनाव लड़ रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी कुछ कम नजर नहीं आ रही है। वहीं भाजपा की बात की जाए तो अपने मुख्यमंत्री तक को चुनावी मैदान में लगा दिया है। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आप चुनावी मैदान में प्रचार करने के लिए उतर आए हैं। उन्होंने पश्चिमी दिल्ली के उत्तर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल में केजरीवाल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। उन्होंने कहा कि शराब नीति में अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं ने घोटाला किया और उनको जेल तक जाना पड़ा। आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में लोगों की जेब को काटने का काम किया है।
Also Read- Delhi News: दिल्ली चुनाव में सीएम मोहन यादव की हुई एंट्री, केजरीवाल और कांग्रेस पर साधा निशाना।
- केजरीवाल ने जमकर किया घोटाला
जेपी नड्डा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की लोग हमेशा से केजरीवाल को अपना मानते रहे हैं लेकिन केजरीवाल ने उनको भी लूटने का काम किया और उनको नहीं छोड़ा। आगे कहा कि वक़्फ़ बोर्ड में केजरीवाल ने 100 करोड रुपए का घोटाला किया है। आगे कहा कि केजरीवाल इतनी मासूमियत से झूठ बोलते हैं कि लोग उनके झूठ में फंस जाते हैं फिर बाद में केजरीवाल जनता को लूटने का काम करते हैं। वहीं आगे कहा मोहल्ला क्लीनिकों में फर्जी जांच घोटाला और दवाइयों के खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है। इसके अलावा, बसों की खरीद में भी हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है और सीसीटीवी लगाने में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है। नड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के वादे को पूरा नहीं किया और इस प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों और क्लास रूम के निर्माण में भी बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं।
What's Your Reaction?











