Delhi Election: ताहिर हुसैन दिल्ली चुनाव को लेकर तिहाड़ जेल से आए बाहर, AIMIM ने बनाया था अपना उम्मीदवार। 

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन AIMIM की पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में उतारने का काम किया गया था और उन्हें मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से...

By INA News Desk
Jan 30, 2025 - 13:14
81 Views
Delhi Election: ताहिर हुसैन दिल्ली चुनाव को लेकर तिहाड़ जेल से आए बाहर, AIMIM ने बनाया था अपना उम्मीदवार। 
Advertisement
Advertisement

दिल्ली चुनाव को लेकर AIMIM के द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए उम्मीदवार ताहिर हुसैन को तिहाड़ जेल से कस्टडी पर परोल मिल गई है। जिसके बाद अब ताहिर हुसैन अपनी सीट पर चुनाव प्रचार कर सकेंगे।

  • AIMIM ने ताहिर हुसैन को बनाया था उम्मीदवार

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन AIMIM की पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में उतारने का काम किया गया था और उन्हें मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था। ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनको चुनावी प्रचार करने के लिए परोल दी गई है। जिसमें 6 दिन तक ताहिर हुसैन परोल पर जनसभाओं को संबोधित कर सकेंगे। बताते चले कि इस सीट पर खुद AIMIM के के असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित किया था और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया था।

Also Read- Political News: आप संसद में बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- महाकुंभ जाने वाली फ्लाइट का 5000 वाला टिकट 50000 में क्यों?

  • ताहिर हुसैन को हर दिन जमा करने होंगे इतने रुपए

सुप्रीम कोर्ट से ताहिर को परोल दिए जाने के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की तीन सदस्यीय बेंच ने 29 जनवरी से 3 फरवरी तक पुलिस हिरासत में चुनाव प्रचार करने की हुसैन की याचिका मंगलवार को स्वीकार कर ली। कोर्ट ने कहा है कि ताहिर हुसैन को 12 घंटे के लिए चुनावी प्रचार के लिए जेल से बाहर जा सकेंगे। जिसमे सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक बाहर रह सकेंगे और 6:00 के बाद उनको जेल में फिर से आना होगा। उनको परोल के दौरान सुरक्षा पर खर्च होने वाले 2.47 लाख रुपए रोजाना जमा कराने होंगे। ताहिर अपने उसे घर पर नहीं जा सकेंगे जहां पर कथित तौर पर दंगा हुआ था। सभा के दौरान ताहिर किसी भी तरीके से अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई भी जिक्र नहीं करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement