Lucknow : उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गौ आश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए सख्त निर्देश दिए

पशुचिकित्साधिकारी गौ आश्रय स्थलों का दौरा करें और गोवंश के स्वास्थ्य, इलाज तथा दवाओं की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जनपद के नोडल अधिकारी नियमित निरीक्ष

Dec 29, 2025 - 22:19
 0  25
Lucknow : उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गौ आश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए सख्त निर्देश दिए
Lucknow : उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गौ आश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए सख्त निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में गौ आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गौ आश्रय स्थलों पर गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल, अलाव, भूसा जैसी पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं। किसी भी गोवंश की ठंड से मृत्यु नहीं होनी चाहिए। पशुचिकित्साधिकारी गौ आश्रय स्थलों का दौरा करें और गोवंश के स्वास्थ्य, इलाज तथा दवाओं की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जनपद के नोडल अधिकारी नियमित निरीक्षण करें तथा चारा, भूसा, पानी, प्रकाश जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रखें।

मंत्री ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कहा कि आवंटित बजट पूरा खर्च किया जाए और उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को भेजा जाए। किसी मद का बजट वापस न हो। योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी निर्माण कार्य फरवरी 2026 तक पूरा कर लिए जाएं। कार्यदाई संस्था मानक और लेआउट के अनुसार काम करे। निर्माण में गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखा जाए। वृहद गौ संरक्षण केंद्रों का काम समय पर पूरा हो। गोवंश शेड, पानी पीने की जगह, खडंजा आदि मजबूत और व्यवस्थित तरीके से बनाए जाएं। जहां भी अव्यवस्था या देखभाल की शिकायत आए, वहां तुरंत सुधार किया जाए।धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश के संरक्षण और बढ़ाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसलिए गौ संरक्षण केंद्रों की स्थापना प्राथमिकता से पूरी की जाए। ग्राम्य विकास विभाग और अन्य विभागों से समन्वय बनाकर काम किया जाए। दुग्ध विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पराग के उत्पादों की मार्केटिंग मजबूत की जाए और उत्पादों की गुणवत्ता में कोई कमी न आने दी जाए।

बैठक में पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, पीसीडीएफ के एमडी वैभव श्रीवास्तव, पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास डॉ. मेम पाल सिंह, निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड से बचाव के साथ अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और बजट का पूरा सदुपयोग हो।

Also Click : Lucknow : CM योगी ने 'पुलिस मंथन-2025' के समापन पर 16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow