Pratapgarh : प्रतापगढ़ के रोशन विश्वकर्मा का नेपाल यू-19 टीम के साथ एशिया कप खेलकर लौटने के बाद हुआ भव्य स्वागत
रोशन विश्वकर्मा नेपाल यू-19 टीम के सदस्य थे, जिसमें वे ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ खेले। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों
प्रतापगढ़ जिले के रोशन विश्वकर्मा ने दुबई में हुए एशिया यूथ अंडर-19 कप 2025 में नेपाल टीम का प्रतिनिधित्व किया। टूर्नामेंट से लौटने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज की अगुवाई में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्टेडियम के ट्रेनियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर पूनम लता राज ने रोशन के संघर्ष और मेहनत की कहानी साझा कर बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला, जिला क्रिकेट आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमजद खान, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, तलवारबाजी प्रशिक्षक लवली मिश्रा, कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के कपिल और विमल कुमार सहित स्टेडियम के कई ट्रेनी मौजूद रहे। रोशन विश्वकर्मा नेपाल यू-19 टीम के सदस्य थे, जिसमें वे ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ खेले। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को आईसीसी यू-19 विश्व कप 2026 के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच था। स्थानीय स्तर पर उनका यह प्रदर्शन प्रतापगढ़ के लिए गर्व का विषय बना है।
Also Click : Lucknow : CM योगी ने 'पुलिस मंथन-2025' के समापन पर 16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया
What's Your Reaction?











