Pratapgarh : संघ शताब्दी वर्ष पर विराट युवा सम्मेलन, नरेंद्र ठाकुर ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में देश में अनुकूल माहौल है। यदि युवा और सामान्य नागरिक इस कार्य में जुट जाएं तो भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। युवाओं को भारत के प्रति भ

By INA News Desk
Jan 14, 2026 - 00:42
31 Views
Pratapgarh : संघ शताब्दी वर्ष पर विराट युवा सम्मेलन, नरेंद्र ठाकुर ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया
Pratapgarh : संघ शताब्दी वर्ष पर विराट युवा सम्मेलन, नरेंद्र ठाकुर ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया

प्रतापगढ़ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर तुलसी सदन में विराट युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश के युवाओं में असीमित शक्ति है। यदि युवा राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ भाव से कार्य करें तो भारत फिर से विश्वगुरु बन सकता है। इसलिए युवाओं में राष्ट्रभक्ति और समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा की भावना जगानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में देश में अनुकूल माहौल है। यदि युवा और सामान्य नागरिक इस कार्य में जुट जाएं तो भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। युवाओं को भारत के प्रति भक्ति से ही देश की भव्यता तय करने का संकल्प लेना होगा।

कार्यक्रम में विद्यार्थी संवर्ग की अध्यक्षता अर्पित शुक्ल ने की और मुख्य अतिथि रोशन सरोज रहे। व्यवसाई संवर्ग की अध्यक्षता रविकांत उमर वैश्य ने की और मुख्य अतिथि संजीवनी रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन से हुई। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पुष्प वर्षा की। युवा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और पंच प्रण की वीडियो क्लिपिंग दिखाई गई।

सम्मेलन में विद्यार्थी और व्यवसाई युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता ने युवाओं के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनूप सिंह और अजीत ने किया। एकल गीत दीपकदेव और चंद्रभूषण ने गाया। अंत में वंदे मातरम के सामूहिक गान से समापन हुआ।

इस मौके पर विभाग कार्यवाह हरीश, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण, सहप्रांत प्रचारक सुनील, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, जिला संघचालक चिंतामणि और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : कोतवाली शहर में पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement