Hardoi : कोतवाली शहर में पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

इस तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुकदमा संख्या 07/26 धारा 352/351(3)/109(1)/110/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अनुराग शुक्ला उ

Jan 13, 2026 - 23:06
 0  36
Hardoi : कोतवाली शहर में पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया
Hardoi : कोतवाली शहर में पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

हरदोई : जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में एक मारपीट और धमकी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। रोहित सिंह पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम नयागांव मुबारकपुर ने तहरीर दी कि आरोपी अनुराग शुक्ला उर्फ हिमांशु शुक्ला पुत्र स्वर्गीय धनीशंकर शुक्ला निवासी चंदीपुरवा थाना कोतवाली शहर और अन्य लोगों ने उनकी और उनके साथी के साथ गाली-गलौज, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

इस तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुकदमा संख्या 07/26 धारा 352/351(3)/109(1)/110/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अनुराग शुक्ला उर्फ हिमांशु शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। वैधानिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कैलाश नाथ, उपनिरीक्षक विश्वास शर्मा और कांस्टेबल अक्षत तोमर शामिल रहे।

सनद रहे कि मामले में अन्य तीन आरोपी उमाकांत पुत्र दिनेश निवासी शेरामऊ दक्षिणी थाना शेहामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर, छोटू उर्फ रामकृपाल पुत्र सुरेश निवासी ग्राम रामपुर कोडा पोस्ट चंदेली थाना मझिला जनपद हरदोई तथा जतिन उर्फ शशांक त्रिवेदी पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मोहल्ला औलादगंज कस्बा व थाना सांडी जनपद हरदोई को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

Also Click : Hardoi : बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, संतों व संघ पदाधिकारियों ने दिया एकता और जागरण का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow