Ghaziabad : इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नई गति देने हेतु गाजियाबाद से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा का शुभारंभ

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा को एक संरचित क्रेता-संपर्क एवं उद्योग पहुँच कार्यक्रम के रूप में तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत मूल उपकरण निर्माता, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्मा

By INA News Desk
Dec 29, 2025 - 22:17
31 Views
Ghaziabad : इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नई गति देने हेतु गाजियाबाद से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा का शुभारंभ
Ghaziabad : इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नई गति देने हेतु गाजियाबाद से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा का शुभारंभ
Advertisement
Advertisement

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री ने गाजियाबाद से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजियाबाद /लखनऊ : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ करते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा का आज गाजियाबाद से सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय उद्योग एवं क्रेता संपर्क पहल को सुनील कुमार शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा इलेक्ट्रॉनिका इंडिया एवं प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2026 के अंतर्गत मेस्से म्यूनिख इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को प्रोत्साहन देना, आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करना तथा क्षेत्रीय उद्योगों और क्रेता समूहों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना है।

इस अवसर पर मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एक मजबूत, आधुनिक एवं भविष्य के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा जैसे मंच सरकार, उद्योग एवं बाजार की मांग को एक साथ जोड़कर निवेश को प्रोत्साहित करते हैं और क्षेत्रीय विनिर्माण क्षमताओं को मजबूती प्रदान करते हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिका इंडिया एवं प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2026 का मेज़बान राज्य है, जिसका आयोजन 08 से 10 अप्रैल 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। यह संस्करण विस्तारित स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अब तक 300 से अधिक प्रदर्शकों ने सहभागिता की पुष्टि की है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा को एक संरचित क्रेता-संपर्क एवं उद्योग पहुँच कार्यक्रम के रूप में तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत मूल उपकरण निर्माता, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा प्रदाता, प्रणाली एकीकरणकर्ता तथा प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स क्रेता समूहों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। इस यात्रा का उत्तर भारत चरण उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से प्रारंभ होकर आगे पश्चिमी एवं दक्षिणी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिसका समापन वर्ष 2026 में बेंगलुरु संस्करण के साथ होगा। पैनासोनिक एवं मैक्सिम जैसे प्रमुख उद्योग साझेदारों के सहयोग तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सक्रिय समर्थन से यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।

Also Click : Lucknow : CM योगी ने 'पुलिस मंथन-2025' के समापन पर 16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement