Hardoi : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गोपामऊ में जन चौपाल कराई, पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज

सुनील अर्कवंशी ने कहा कि पार्टी प्रदेश भर में होने वाले पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक चु

By INA News Desk
Dec 29, 2025 - 23:47
63 Views
Hardoi : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गोपामऊ में जन चौपाल कराई, पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज
Hardoi : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गोपामऊ में जन चौपाल कराई, पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज
Advertisement
Advertisement

हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिलवान खेड़ा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जन चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सुनील अर्कवंशी ने कहा कि पार्टी प्रदेश भर में होने वाले पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक चुनाव लड़ें, ताकि प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उनकी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में ग्रामसभा के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इनमें राम सिंह राठौर, अनूप कुमार शर्मा, देवेंद्र अर्कवंशी, राजेंद्र शर्मा, अनिल गौतम, रहमत अली, दुल्ली चंद्र अर्कवंशी, सतिराम अर्कवंशी, तौले अर्कवंशी, अजय पाल राठौर, राकेश प्रजापति, बब्बन अर्कवंशी, प्रमोद अर्कवंशी और सर्वेश अर्कवंशी प्रमुख रहे।

ये सभी सदस्य ओम प्रकाश राजभर की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय से जल्द ही इनकी जिला और मंडल स्तर पर पदाधिकारी बनाकर जन-जन अभियान में लगाया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद आयूब मिर्जा और विवेक अर्कवंशी ने किया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष राम सुचित अर्कवंशी, जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संजय अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप अर्कवंशी, जिला महासचिव विनोद अर्कवंशी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सीतापुर अनुराग अर्कवंशी, मंडल सलाहकार डॉ सुरेश प्रकाश अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष राकेश अर्कवंशी, जिला सचिव डॉ परमानंद अर्कवंशी, सुरेश अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष बीनू अर्कवंशी, ग्रामसभा मुरादपुर प्रधान सुभाष अर्कवंशी, पुनीत अर्कवंशी, अमित प्रकाश अर्कवंशी, शोभित अर्कवंशी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Also Click : Lucknow : CM योगी ने 'पुलिस मंथन-2025' के समापन पर 16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement