Saharanpur : सहारनपुर के ट्रांसपोर्ट नगर होजरी गोदाम में भीषण आग
सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग बुझाने के लिए 8 से 10 दमकल गाड़ियां लगाई गईं। दमकल कर्मी लगातार
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक होजरी गोदाम में रात को अचानक तेज आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम जलने लगा। गोदाम से उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग घबरा गए और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग बुझाने के लिए 8 से 10 दमकल गाड़ियां लगाई गईं। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
गोदाम में बड़ी मात्रा में होजरी का सामान रखा था, जो जलकर राख हो गया। इससे करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल किसी के घायल होने या जान जाने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। खबर लिखे जाने तक पुलिस और दमकल विभाग मिलकर आग बुझाने का प्रयास जारी रखे हुए थे।
Also Click : Sambhal : नगर कीर्तन की भव्य तैयारी, 1 जनवरी को निकलेगा नगर कीर्तन
What's Your Reaction?











