Saharanpur : सहारनपुर में अवैध कटान की खबर पर चौकी इंचार्ज ने पत्रकारों से की अभद्रता, ग्रापए ने निंदा की

आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने रिपोर्टर के घर और दुकान पर जाकर धमकाया तथा चौकी बुलाया। निर्धारित समय पर रिपोर्टर साजिद अली के साथ मान्यता प्राप्त पत्रकार मोहम्मद

Dec 25, 2025 - 22:00
 0  19
Saharanpur : सहारनपुर में अवैध कटान की खबर पर चौकी इंचार्ज ने पत्रकारों से की अभद्रता, ग्रापए ने निंदा की
AI Image

सहारनपुर : जिले में अवैध कटान और नालियों में खून बहने जैसे जनहित मुद्दों को उजागर करने पर पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूज़ परिक्रमा के संपादक और मान्यता प्राप्त पत्रकार नवाजिश खान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि खबर प्रसारित होने से नाराज भैरव मंदिर चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा ने उनके रिपोर्टर साजिद अली के साथ अभद्र व्यवहार किया।

आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने रिपोर्टर के घर और दुकान पर जाकर धमकाया तथा चौकी बुलाया। निर्धारित समय पर रिपोर्टर साजिद अली के साथ मान्यता प्राप्त पत्रकार मोहम्मद शौकीन भी चौकी पहुंचे। वहां चौकी इंचार्ज ने तेज आवाज में चिल्लाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की, जिससे उन्हें मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समाचार प्रसारित होने के बाद पत्रकार के घर पहुंचना और चौकी बुलाकर दबाव बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एसोसिएशन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने ग्राम चक में रात्रि चौपाल की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow