Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत कांधला पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा

पुलिस ने उसके पास से अवैध 39 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी ज

By INA News Desk
Dec 19, 2025 - 21:32
47 Views
Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत कांधला पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा
Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत कांधला पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा
Advertisement
Advertisement

शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा के दौरान थाना कांधला पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध 39 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान अमरपाल पुत्र अजब सिंह निवासी गांव ईस्सोपुर टील थाना कांधला जनपद शामली के रूप में हुई है। इस मामले में थाना कांधला पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्कर के कारोबार की आगे जांच की जा रही है। शामली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस अभियान में सहयोग करें और मिलकर जनपद को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार वर्ष 2026 में युवाओं को देगी डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की सौगात, योगी सरकार के नाम दर्ज होगा 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement