Saharanpur : डीआईजी अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना। उन्होंने त्वरित और अच्छे तरीके से निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्हों

Oct 30, 2025 - 23:05
 0  34
Saharanpur : डीआईजी अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
डीआईजी अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सहारनपुर के परिक्षेत्र कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई का आयोजन किया। शासन के निर्देशों के अनुसार यह आयोजन आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए किया गया।जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना। उन्होंने त्वरित और अच्छे तरीके से निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई लापरवाही या ढिलाई न बरती जाए। हर शिकायत का निपटारा प्राथमिकता से तय समय में हो और शिकायत करने वालों को इसकी प्रगति की जानकारी समय-समय पर दी जाए।इस मौके पर मौजूद अधिकारियों को डीआईजी ने जनता से संपर्क को और मजबूत बनाने तथा पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, SIR प्रक्रिया पर सहयोग मांगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow