Saharanpur : पुलिस ने नशा तस्कर शाहरुख को गिरफ्तार किया, 7 ग्राम स्मैक बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में थाने की टीम चेकिंग कर

Oct 30, 2025 - 23:03
49 Views
Saharanpur : पुलिस ने नशा तस्कर शाहरुख को गिरफ्तार किया, 7 ग्राम स्मैक बरामद
Saharanpur : पुलिस ने नशा तस्कर शाहरुख को गिरफ्तार किया, 7 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर के तीन जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए "ऑपरेशन सवेरा - नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में थाने की टीम चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान ग्राम हाकिमपुरा के अमरूद के बाग के पास शाहरुख पुत्र इमरान निवासी नूर बस्ती, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाने में मुकदमा संख्या 565/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, SIR प्रक्रिया पर सहयोग मांगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow