Saharanpur : शाहनवाज खान का सियासी कद बढ़ा, जांच समिति में मिली अहम जिम्मेदारी

शाहनवाज खान ने कम समय में ही विधान परिषद में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों और सवालों को न केवल सभाप

Sep 2, 2025 - 23:03
 0  74
Saharanpur : शाहनवाज खान का सियासी कद बढ़ा, जांच समिति में मिली अहम जिम्मेदारी
शाहनवाज खान का सियासी कद बढ़ा, जांच समिति में मिली अहम जिम्मेदारी

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान का सियासी प्रमोशन लगातार जारी है। उनकी कुशल वक्तृत्व कला और सक्रियता ने उन्हें सदन में विशिष्ट पहचान दिलाई है। हाल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों और नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं की जांच के लिए गठित समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, शाहनवाज खान को राज्य सरकार की कई अन्य महत्वपूर्ण समितियों में भी शामिल किया गया है, जो उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

शाहनवाज खान ने कम समय में ही विधान परिषद में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों और सवालों को न केवल सभापति बल्कि सरकार भी गंभीरता से लेती है, और उन पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। उनकी यह उपलब्धि सहारनपुर जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनके समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है।

शाहनवाज खान की सक्रियता और समर्पण ने उन्हें न केवल एक प्रभावी जनप्रतिनिधि बनाया है, बल्कि जनता के बीच भी उनकी लोकप्रियता बढ़ाई है। उनकी नई जिम्मेदारी से उम्मीद है कि वे अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Also Click : Deoband : यूपी की जेलों में बंद गरीब,असहाय और निर्दोषों की रिहाई की मुहिम के लिए जल्द ही कमेटी बनाई जाएगी- सत्येंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow