Saharanpur : कैलाशपुर पहुंचे सांसद इमरान मसूद,कहा सबके साथ से ही बदलाव मुमकिन
इमरान मसूद ने कहा कि संसद में जाते समय उन्होंने वादा किया था कि उनकी आवाज़ गूंजेगी और चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में उनका
सहारनपुर : देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में सांसद बनने के बाद पहली बार पहुंचे इमरान मसूद का ग्रामीणों ने ज़ोरदार स्वागत किया। हाजी सलीम के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद इमरान मसूद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता को बहकावे में नहीं आना चाहिए, बल्कि मिलजुल कर अपनी ताक़त को मज़बूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जीत तभी संभव हुई जब सभी समाजों ने एकजुट होकर सहयोग दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आपसी भाईचारे और एकता को बनाए रखें और ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनें जो गांव से लेकर संसद तक आपकी आवाज़ उठा सके।
इमरान मसूद ने कहा कि संसद में जाते समय उन्होंने वादा किया था कि उनकी आवाज़ गूंजेगी और चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में उनका काम और प्रदर्शन पिछले बीस साल के रिकॉर्ड से अधिक प्रभावी रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी शाहनवाज खान ने भी जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आपसी एकजुटता और भाईचारा ही लोकतंत्र की असली ताक़त है। इस मौके पर हाजी सलीम, रिजवान अहमद, पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल वली उर्फ बंटी, सफीक अहमद, कलीम मलिक, फैजान मलिक, मोहम्मद मोती, अबरार मलिक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे।
Also Click : Sitapur : अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
What's Your Reaction?











