Saharanpur : इमरान मसूद को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का विशेष सम्मान

सम्मान प्रमाणपत्र संख्या LBOWRE4010572 दिनांक 26 अगस्त 2025 को जारी किया गया, जिस पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अविनाश डी

By INA News Desk
Aug 29, 2025 - 23:49
103 Views
Saharanpur : इमरान मसूद को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का विशेष सम्मान
इमरान मसूद को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का विशेष सम्मान

सहारनपुर : जनपद सहारनपुर के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद इमरान मसूद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (London Book of World Record) द्वारा विशेष प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता, कला एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। प्रमाणपत्र में उल्लेख किया गया कि इमरान मसूद की सेवाएँ समाज में प्रेम, शांति, मानवता, सद्भाव, न्याय और ज्ञान के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं।

सम्मान प्रमाणपत्र संख्या LBOWRE4010572 दिनांक 26 अगस्त 2025 को जारी किया गया, जिस पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अविनाश डी. सकुंडे के हस्ताक्षर हैं। इस अवसर पर सांसद इमरान मसूद ने कहा “यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं बल्कि उन सभी लोगों की है जो समाज सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों में मेरे साथ खड़े रहे। मैं हमेशा मानवता,भाईचारा और शांति के लिए काम करता रहूँगा।” यह उपलब्धि न केवल सहारनपुर बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

Also Click : Hardoi : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हरदोई में राष्ट्रीय खेल दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow