Ballia : कला उत्सव 2025 के आयोजन में प्रतिभाओं ने विधाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा, अब्बलों ने बाजी मारी

नृत्य शास्त्रीय एकल में गुलाब देवी बा का की ग्रेसी शर्माl समूह लोक नृत्य में सनबीम स्कूल अगरसंडा की सिमरन पांडे,अनन्या जोशी, दृशिका वर्माl समूह नाटक में

By INA News Desk
Aug 29, 2025 - 23:55
81 Views
Ballia : कला उत्सव 2025 के आयोजन में प्रतिभाओं ने विधाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा, अब्बलों ने बाजी मारी
कला उत्सव 2025 के आयोजन में प्रतिभाओं ने विधाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा, अब्बलों ने बाजी मारी
Advertisement
Advertisement

समग्र शिक्षा (माध्यमिक ) उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया देवेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार कला उत्सव 2025 का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के सभागार विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजनी श्रीवास्तव एवं डॉ. इफ्तेखार खान की देखरेख में संपन्न हुईlमुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कला की विधाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर अति प्रसन्न हुए तथा सभी प्रतिभागियों को आगे बढ़ाने की शुभकामना दिएl कला उत्सव 2025 के नोडल राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के कलाध्यापक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि जनपद के 14 विद्यालयों की कला प्रतिभाओं ने प्रतिभाग कियाlयह प्रतियोगिता कला की 12 विधाओं में संपन्न हुई जसमें संगीत वादन (शास्त्रीय) एकल में नागाजी व. मा. वि. माल्देपुर के देवेश मणी उपाध्यायl समूह लोकगीत में गुलाब देवी बा. इ. का. की अंजलि, जिया मिश्रा, नवेली गुप्ता, आकांक्षाl संगीत गायन एकल में सनबीम स्कूल अग्रसंडा की वैष्णवी रायl नृत्य शास्त्रीय एकल में गुलाब देवी बा का की ग्रेसी शर्माlसमूह लोक नृत्य में सनबीम स्कूल अगरसंडा की सिमरन पांडे,अनन्या जोशी, दृशिका वर्माl समूह नाटक में जीजीआईसी बलिया की रिया वर्मा, भाग्यलक्ष्मी वर्मा,खुशी, अंशिका यादवl दृश्य कला (चित्रकला) में गुलाब देवी की मानवी शर्माl मूर्ति कला में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर की महिमा गुप्ताl स्थानीय खेल खिलौने एवं शिल्प में सनबीम स्कूल की अनुप्रिया सिंह,आशीष वर्माlपारंपरिक कहानी वचन में कन्हैया इंटर कॉलेज इब्राहिमपट्टी की प्रिया, सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैंl निर्णायक समिति में सुप्रसिद्ध रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी, टी डी कालेज बलिया के डॉ अरविंद उपाध्याय, लोक गायक शैलेंद्र मिश्रा, चित्रकार राधा स्वामी एवं इरफान खान रहेl

अतुल तिवारी ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की सूचना बाद में दे दी जाएगीl इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश सिंह,आनंद मिश्रा,राजेश सिंह, डॉ नुरुल हक, साधना सोनकर,सुनीता, श्याम सुंदरी बेल्थरा रोड की पूजा सिंह, आस्था सिंह, दिलीप कुमार राय, रूपक सिंह रिशिका, आदि सभी प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका तथा विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अक्षय श्रीवास्तव, मनबोध सिंह, अमित सिंह, एवं कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज का पूर्ण रूप से सहयोग रहाl 

Also Click : Varanasi : दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग देगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement