Sambhal : सम्भल में घटती हिंदू आबादी पर बयानबाजी, आज़ाद समाज पार्टी ने रिपोर्ट को बताया झूठा प्रोपेगंडा
शहजाद खां ने कहा कि यह सबको मालूम है कि मुसलमानों में आबादी अधिक होती है, वहीं दूसरे समाज के लोग अपनी पाबंदियों और मान्यताओं के कारण कम बच्चे पैदा क
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल : जिले में हिंदुओं की आबादी घटने को लेकर चल रही बयानबाजी पर आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के जिला अध्यक्ष शहजाद खां ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले की आधिकारिक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन अफवाहें और झूठा प्रोपेगंडा फैलाया जा रहा है।
शहजाद खां ने कहा कि यह सबको मालूम है कि मुसलमानों में आबादी अधिक होती है, वहीं दूसरे समाज के लोग अपनी पाबंदियों और मान्यताओं के कारण कम बच्चे पैदा करते हैं। उन्होंने साफ किया कि किसी समाज की आबादी भेदभाव की वजह से कम नहीं होती, बल्कि जनसंख्या पूरी तरह परिवार और समाज की सोच पर निर्भर करती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर जनसंख्या का मुद्दा उछालकर समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। आज़ाद समाज पार्टी ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द सही रिपोर्ट सार्वजनिक करे, ताकि अफवाहों पर रोक लग सके और सच्चाई सबके सामने आ सके।
Also Click : Saharanpur : इमरान मसूद को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का विशेष सम्मान
What's Your Reaction?











