Ayodhya: नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 1 जनवरी 2026 तक VIP, फुल डे और आरती पास पूरी तरह बुक। 

नव वर्ष से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि में 1 जनवरी 2026 तक के सभी वीआईपी, फुल और आरती पास पूरी तरह

Dec 27, 2025 - 19:56
55 Views
Ayodhya: नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 1 जनवरी 2026 तक VIP, फुल डे और आरती पास पूरी तरह बुक। 
नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 1 जनवरी 2026 तक VIP, फुल डे और आरती पास पूरी तरह बुक। 

नव वर्ष से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि में 1 जनवरी 2026 तक के सभी वीआईपी, फुल और आरती पास पूरी तरह भर गए हैं। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दी है। ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि बीते एक माह से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, बावजूद इसके दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है। सामान्य दर्शन मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को लगभग आधे घंटे में भगवान श्रीराम के दर्शन प्राप्त हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सीमित संख्या में पास जारी किए जाते हैं। दो घंटे के एक स्लॉट में कुल 400 पास निर्धारित हैं, जो 1 जनवरी तक लगभग पूरी तरह भर चुके हैं। आरती के पास भी फुल हो गए हैं, हालांकि दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं है। रामनगरी अयोध्या में नव वर्ष को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है और प्रशासन की ओर से सुगम दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Also Read- 'दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए', राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की हाजिरजवाबी का सुनाया मजेदार किस्सा, अटल जयंती पर याद की पुरानी यादें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow