Political News: केजरीवाल के बयान के बाद दिल्ली पहुंचे नायब सिंह सैनी, पिया यमुना का पानी। 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम ...

Jan 30, 2025 - 13:57
79 Views
Political News: केजरीवाल के बयान के बाद दिल्ली पहुंचे नायब सिंह सैनी, पिया यमुना का पानी। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट- 

अरविंद केजरीवाल के बयानों की पोल खोलने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Chief Minister Naib Singh Saini दिल्ली में पहुंचे। जहां पर उन्होंने यमुना नदी का पानी पिया।

  • यमुना नदी का पानी पीने पहुंचे नायक सिंह सैनी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Chief Minister Arvind Kejriwal ने कुछ दिन पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा से दूषित पानी छोड़ा जा रहा है जो अगर दिल्ली वाले इस पानी को पी लेंगे तो उनकी जान तक जा सकती है। उनके इस बयान के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Chief Minister Naib Singh Saini दिल्ली में पहुंचे जहां पर उन्होंने यमुना किनारे पर पहुंचकर जमुना का पानी पीने का काम किया। हरियाणा सीएम ने कहा केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि यमुना नदी को जहरीला कर दिया है। उन्होंने सामूहिक नरसंहार की बात कही थी। केजरीवाल ने हमेशा से झूठ बोलने का काम किया है।

Also Read- Mahakunbh 2025: महाकुंभ हादसे में अब तक 30 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला।

  • केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराएंगे मुकदमा

हरियाणा के मुख्यमंत्री पर केजरीवाल Chief Minister Arvind Kejriwal के द्वारा यमुना नदी में जहरीला पानी मिलाये जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी नाराज है। जिसको लेकर अब उन्होंने अरविंद केजरीवाल को घेरने की तैयारी कर ली है। हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल Chief Minister Arvind Kejriwal के खिलाफ यमुना में जहर मिलाने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का काम किया जाएगा। सोनीपत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा और दिल्ली के लोगों को डराने का काम किया है और गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। केजरीवाल ने हमेशा लोगों से झूठ बोलने का काम किया है और उनको धोखा दिया है। अब केजरीवाल दिल्ली में हारने जा रहे हैं तो अनाप-शनाप बोल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow