Delhi News: दिल्ली में इन तारीखों में बंद रहेंगी शराब की दुकाने, बंद करने की ये रही वजह। 

भारत में अगर कहीं भी चुनाव होते हैं तो सबसे पहले शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि चुनाव के दौरान शराब ....

Jan 22, 2025 - 17:49
49 Views
Delhi News: दिल्ली में इन तारीखों में बंद रहेंगी शराब की दुकाने, बंद करने की ये रही वजह। 

Delhi News: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आबकारी विभाग की तरफ से शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में सभी से अपील की गई कि शराब की दुकान चलाने वाले लोग अपनी दुकानों को बंद रखेंगे।

  • आबकारी विभाग Excise Department ने चार दिन का ड्राई किया घोषित

भारत में अगर कहीं भी चुनाव होते हैं तो सबसे पहले शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि चुनाव के दौरान शराब पीकर कोई भी झगड़ा या फिर वाद विवाद ना बड़े। चुनाव आने से पहले आबकारी विभाग शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी करते हैं और उसके बाद दुकानों को बंद रखा जाता है। वही दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आबकारी विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। आपकी तरफ से अधिनियम 2010 के तहत चार दिन का ड्राई घोषित किया गया है। घोषित किए गए चार दिन पूरी तरीके से शराब की दुकाने नहीं खुलेगी।

Also Read- Delhi Election: दिल्ली चुनाव में नायब सिंह की हुई एंट्री, बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट।

  • इन तारीखों को बंद रहेंगी शराब की दुकान

आबकारी विभाग की तरफ से जो फैसला लिया गया है वह फैसला दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लिया गया है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को मतगणना होनी है। इन 4 तारीखों को लेकर आदेश जारी किया गया है कि जिसमे 3 फरवरी को शाम 6 बजे से 5 फरवरी को शाम 6 बजे तक (मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान) तथा मतगणना के दिन 8 फरवरी को ड्राई डे रहेगा। बताते चलें कि दिल्ली की 70  विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। जिसमें आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ती हुई दिखाई दे रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow