Delhi Election: दिल्ली चुनाव में नायब सिंह की हुई एंट्री, बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट।

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी BJP अपनी पूरी ताकत लगती हुई दिखाई दे रही है। यहां खबरें आई थी कि उत्तर प्रदेश के ...

Jan 22, 2025 - 17:42
65 Views
Delhi Election: दिल्ली चुनाव में नायब सिंह की हुई एंट्री, बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट।

Delhi Election: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह Nayab Singh की एंट्री हो गई। यहां उन्होंने भाजपा BJP के उम्मीदवार के लिए जनता से वोट मांगे और कहा कि केजरीवाल Kejriwal ने जनता को लूटने का काम किया।

  • अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal को लेकर नायक सिंह सैनी ने कही बड़ी बात

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी BJP अपनी पूरी ताकत लगती हुई दिखाई दे रही है। यहां खबरें आई थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने उम्मीदवारों के लिए जनसभाओं को संबोधित करवा सकती है। लेकिन उससे पहले बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एंट्री करवा दी। नायब सिंह Nayab Singh Saini ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट मांगे उनसे अपील की है कि अबकी बार आप लोग हमारी पार्टी की उम्मीदवारों को इतना वोट दें कि आम आदमी पार्टी के लोग यमुना पार निकल जाएं। 

सैनी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी वादों को पूरा करने में हमेशा से विफल रही है। केजरीवाल ने जनता को स्वच्छ पानी देने की बात कही थी लेकिन उन्हें दूषित पानी दिया जा रहा है। केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस बनाने की बात कही थी लेकिन आज दिल्ली की सड़क इतनी खराब हो गई है कि आप समझ सकते हैं। केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए सैनी ने कहा कि आप सुप्रीमो तिहाड़ से ‘‘छुट्टी’’ पर बाहर आए हैं और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जेल लौट आएंगे।

Also Read- UP News: योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में कैबिनेट की करेंगे बैठक, 24 मंत्रियों के साथ गंगा में लगाएंगे डुबकी।

  • सैनी के बयान पर केजरीवाल Kejriwal ने किया पलटवार

नायब सिंह सैनी Nayab Singh Saini के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal पर निशाना साढ़े जाने को लेकर उनके तरफ से भी उनकी प्रक्रिया सामने आ गई है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के लोग ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते हैं जो देश के लोगों को बांटने का काम करते हैं। दिल्ली वाले ईमानदार लोगों के साथ में खड़े हुए हैं और एक बार फिर से ईमानदारी के साथ हमको वोट देने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर गलती से भी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाती है तो आपको फिर से 6 घंटे की कटौती मिलती हुई दिखाई देगी। आदर्श नगर निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने  कहा की राजधानी में 10 साल से हमारी सरकार है और 10 साल से हम लोगों ने जनता को पूरे 24 घंटे बिजली देने का काम किया है। भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है आप पता कर लीजिए कहीं भी 24 घंटे बिजली नहीं मिलती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow