Bollywood News: प्रियंका चोपडा Priyanka Chopra ने मंदिर में पहुंचकर किए दर्शन, तस्वीरे की शेयर।

प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी। यहां पर उन्होंने कुछ तस्वीरों को खिंचवाया ...

Jan 22, 2025 - 17:37
 0  41
Bollywood News: प्रियंका चोपडा Priyanka Chopra ने मंदिर में पहुंचकर किए दर्शन, तस्वीरे की शेयर।

Bollywood News: बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra हैदराबाद में पहुंची। कहां पर उन्होंने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और उसके बाद की कुछ तस्वीरों को शेयर किया। जिसमे प्रियंका चोपडा भक्ति में लीन दिखाई दी।

  • हैदराबाद के मंदिर में दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

उत्तर प्रदेश की प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। ऐसे में दुनिया भर से लोग महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। वही ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra  महाकुंभ की जगह देश की एक ऐसी जगह पर पहुंची जहां पर उन्होंने मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। दरअसल बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी। यहां पर उन्होंने कुछ तस्वीरों को खिंचवाया और उसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

उन्होंने जीवन का नया अध्याय शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद मांगा। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने के दौरान ग्लोबल स्टार साउथ सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला का आभार व्यक्त करती नजर आ रही हैं। बताते चलें कि कुछ दिन पहले पता चला था कि प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra फिल्मों में इंडियन फिल्मों में वापसी कर सकती है लेकिन इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

Also Read- Bollywood News: बड़ी खबर- बॉलीवुड एक्टर Saif Ali Khan पर चाकू से हमला, चोर ने घर में घुसकर किया हमला, हमलावर ने 6 वार किए।

  • महाकुंभ में पहुंचने की लगाई जा रही थी अटकलें 

प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra को लेकर हाल ही में अटकलें लगाई जा रही थी कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाली है। लेकिन उन्होंने इन सभी अटकलें पर पूरी तरीके से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि वह हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा  'श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। हम सभी के दिलों में शांति हो और चारों ओर समृद्धि और खुशहाली हो। भगवान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, ओम नमो नारायणाय।' बताते चले कि प्रियंका चोपड़ा आस्था में विश्वास रखती है और वह समय-समय देश के अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन भी करती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।