Bollywood News: बड़ी खबर- बॉलीवुड एक्टर Saif Ali Khan पर चाकू से हमला, चोर ने घर में घुसकर किया हमला, हमलावर ने 6 वार किए। 

बॉलीवुड एक्टर Saif Ali Khan के घर पर आधी रात को अज्ञात हमलावर ने घुसकर उन पर हमला (Saif Ali Khan Attacked) कर दिया। इस हमले...

Jan 16, 2025 - 14:25
Jan 16, 2025 - 14:52
 0  61
Bollywood News: बड़ी खबर- बॉलीवुड एक्टर Saif Ali Khan पर चाकू से हमला, चोर ने घर में घुसकर किया हमला, हमलावर ने 6 वार किए। 

बॉलीवुड न्यूज़: बॉलीवुड एक्टर Saif Ali Khan के घर पर आधी रात को अज्ञात हमलावर ने घुसकर उन पर हमला (Saif Ali Khan Attacked) कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी दो सर्जरी की गई हैं। अस्पताल के बयान के मुताबिक, फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक सैफ पर हमला करने वाला शख्स किसी स्टाफ मेंबर का जानकार था और उसकी मदद से ही घर में दाखिल हुआ था। पुलिस ने घर के सीसीटीवी भी खंगाले हैं, लेकिन कोई भी अंदर आते नहीं दिखाई दिया। ऐसे में पुलिस को शक है कि अगर बाहर से कोई नहीं घुसा तो हमलावर पहले से ही अंदर मौजूद हो सकता है। एक्टर के घर में फर्श पॉलिशिंग का काम चल रहा है। पॉलिशिंग के काम में लगे मजदूरों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस ने Saif Ali Khan का बयान भी दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल हुए Saif Ali Khan को तुरंत ही लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बांद्रा पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

Saif Ali Khan पर हुए हमले पर सितारों से लेकर राजनीति की दुनिया से जुड़े लोग भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने ऐसा संदेह जताया है कि Saif Ali Khan पर अटैक करने वाले व्यक्ति का कनेक्शन घर की हाउस हेल्पर से था, जिन्होंने उन्हें घर में एंट्री दी थी। इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पुलिस वाले Saif Ali Khan के घर के पीछे जहां AC लगा हुआ है, वह छानबीन कर रहे हैं। उन्हें संदेह है कि वह अज्ञात व्यक्ति वहीं से घर में घुसा है। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमलावर सीढ़ियों के रास्ते से Saif Ali Khan के घर में घुसा था। एक आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है।

Saif Ali Khan आठवें फ्लोर पर रहते हैं। उधर लीलावती अस्पताल की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि Saif Ali Khan का ऑपरेशन अच्छी तरह से हो गया है। उनकी न्यूरो और प्लास्टिक सर्जरी दोनों हो गई हैं। वह ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। एक दिन वह अंडर ऑब्जर्वेशन रहेंगे, उनके बाद कल उनको फिर से उनकी जांच की जाएगी। फिलहाल वह ठीक हैं। सैफ की रीढ़ की हड्ड से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा सर्जरी कर बाहर निकाला गया है। सैफ को गहरी चोटें हैं और दो इंटरमीडिएट हैं। दो जगहों पर चाकू की खरोंच है। उनकी बाएं पैर में दो जगह गहरी चोट आई है, जिसकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। सैफ पर हुए हमले के बारे में मुंबई पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात 2 बजे एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा और वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा।

Also Read- Entertainment News: वेब सीरीज 'ठसक' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, ओटीटी पर होगी रिलीज।

Saif Ali Khan ने दोनों के बीच आकर शख्स को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुस्से में शख्स ने Saif Ali Khan पर ही अटैक कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान उसने सैफ पर धारदार चीज से 6 बार वार किया। हालांकि, फिलहाल एक्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, एक्टर Saif Ali Khan को एक घाव गर्दन पर है और एक रीढ़ की हड्डी के पास है। रीढ़ के पास वाला जख्म थोड़ा गहरा है। सैफ के घर की नौकरानी भी घायल है। हालांकि, नौकरानी को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि उनके घर में एक डक्ट है, जो बेडरूम के अंदर जाकर खुलती है।

शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि चोर इस डक्ट से ही अंदर घुसा होंगा। इस घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि सैफ पर धारदार चीज से अटैक बच्चों के कमरे में किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि हमें रात तीन बजे के आसपास जानकारी मिली कि एक्टर Saif Ali Khan पर हमला हुआ है। वह अभी अस्पताल में हैं, उनका इलाज चल रहा है। अभी उनसे बातचीत नहीं हुई है। जांच चल रही है। इस हमले में एक महिला स्टाफ भी घायल हुई हैं। वह फिलहाल ठीक हैं। सैफ भी खतरे से बाहर हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना से दो घंटे पहले की सीसीटीवी फुटेज में कोई अंदर जाते नहीं दिखा। पुलिस को शक है कि हमलावर अंदर ही था।

सैफ अली खान के घर पर हुए हमले से उनकी पत्नी करीना कपूर खान काफी घबरा गई है। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर पिंक टी-शर्ट और पैजामा पहने घर के बाहर अपनी मेड्स के साथ खड़ी दिख रही हैं। दो महिला और पुरुष उनके साथ वीडियो में दिख रहे हैं। एक्ट्रेस काफी परेशान नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर पुलिस उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची तो पता चला कि उनके ऊपर हमलावर ने छह बार चाकू से हमला किया। एक्टर के शरीर पर दो जगह गहरी चोट भी आई हुई है। पहले चोट उनकी गर्दन में है और दूसरी चोट रीढ़ की हड्डी में हैं। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सैफ अली खान पर किस वजह से हमला हुआ है। फिलहाल में उनके ऊपर हुए हमले से परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।