Kanpur News: विधायक ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात, सौंपा मांग पत्र। 

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने,अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके...

Jan 16, 2025 - 14:14
66 Views
Kanpur News: विधायक ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात, सौंपा मांग पत्र। 

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने,अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास,05 कालिदास मार्ग लखनऊ पर भेंट कर उनको मांग पत्र सौंपा। विधायक ने योगी से कहा कि मेरे क्षेत्र में लखनऊ झांसी मार्ग के किलोमीटर 91(520), 92, 93(850) विजयनगर चौराहे से NH2 बाईपास, पनकी पड़ाव तक शहर के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किए जाने हेतु, मैंने पूर्व में आपसे लिखित रूप में आग्रह किया था, जिस पर आपका सकारात्मक आशीर्वाद प्राप्त हुआ था।और उसके क्रम में आपके द्वारा दिनांक 29 08 2024 को,मेरे आग्रह पर आप द्वारा निर्देशित भी किया गया था। जो प्रक्रिया अभी तक लंबित है।

आपके आदेश, आशीर्वाद के बाद, उक्त प्रारंभिक आगणन की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु, मुख्य अभियंता कार्यालय कानपुर द्वारा, लखनऊ भेजा गया था। जो आज भी, कार्यालय प्रमुख अभियंता लो.नि. वी. लखनऊ कार्यालय में अभी भी लंबित है। उस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के कार्य को, जनहित में कराने का, एवं वित्तीय स्वीकृति देने का कष्ट करें। अगली कार्रवाई के रूप में, उसका आगणन, अधीक्षण अभियंता, कानपुर वृत्त, लो.नि.वि. कानपुर के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड के द्वारा, प्रारंभिक आगणन वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति संलग्न कराकर, आवश्यक कार्रवाई हेतु दिनांक 05 12 2024 को,मैंने प्रेषित कराया था।जिसकी प्रति संलग्न है।जिसकी लंबाई 2.370 किलोमीटर है तथा लागत ₹ 1273.57 लाख(₹ 12 करोड़ 73 लाख 57 हजार रुपए) है।

मेरे क्षेत्र की जनता एवं लाखों लोगों को राहत देने के लिए तथा रक्षा के बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों जैसे फील्ड गन फैक्ट्री,SAF एवं OFC के कर्मचारीयों और राहगीरों आदि के, अक्सर एक्सीडेंट हो जाते हैं।जिन दुर्घटनाओं को  रोकने के लिए तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी, यह बड़ा आशीर्वाद मेरे क्षेत्र की जनता को आपका प्राप्त हो जाएगा तो कानपुर आपका और भी अधिक ऋणी हो जाएगा।

Also Read- Lucknow News: इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग- सीएम योगी

मैथानी ने योगी जी को बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी यातायात रहता है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है और दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं। डिवाइडर की अनुपस्थिति के कारण आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, जिनमें खासतौर पर आयुध निर्माणी में कार्यरत श्रमिकों के साथ-साथ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा भी खतरे में है। हाल ही में इस मार्ग पर एक युवा सहित कई लोगों की दुखद दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिससे क्षेत्रीय जनता में चिंता और आक्रोश है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि इस मार्ग का चैड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण और पौधरोपण का कार्य शीघ्र शुरू कराने की कृपा करेें। ताकि इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं में कमी आए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री  ने, विधायक  को उक्त कार्य हेतु, सकारात्मक आशीर्वाद दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow