Bollywood News: Saif Ali Khan पर हमला करने वाले की तस्वीर आई सामने, 10 टीमें धरपकड में जुटीं। 

aif Ali Khan पर उनके मुंबई स्थित घर में चोर ने चाकू से हमला किया, जिसके कुछ घंटों बाद, आरोपी की पहली तस्वीर सामने आई है। बुधवार रात बॉलीवुड ...

Jan 16, 2025 - 17:56
 0  137
Bollywood News: Saif Ali Khan पर हमला करने वाले की तस्वीर आई सामने, 10 टीमें धरपकड में जुटीं। 

बड़ी खबर: Saif Ali Khan पर उनके मुंबई स्थित घर में चोर ने चाकू से हमला किया, जिसके कुछ घंटों बाद, आरोपी की पहली तस्वीर सामने आई है। बुधवार रात बॉलीवुड सुपरस्टार पर हमला करने वाले आरोपी की CCTV तस्वीर मिली है। CCTV फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, जिससे पता चलता है कि वह 16 जनवरी को सुबह 2:33 बजे बिल्डिंग की सीढ़ियों पर था। Saif Ali Khan मामले में CCTV फुटेज से मुंबई पुलिस को पहला और महत्वपूर्ण सुराग मिला है। गुरुवार को आधी रात में Saif Ali Khan के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। एक्टर के घर में अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से आया था। Saif Ali Khan पर हमला करने वाले की पहली तस्वीर सामने आ गई है। एक शख्स बीती रात उनके घर में घुसा था। उसने सैफ पर चाकू से 6 वार किए थे, जिसके बाद सैफ को अस्पताल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। बॉलीवुड एक्टर Saif Ali Khan और एक्ट्रेस करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट वाले घर में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे चोरी की बड़ी घटना हुई।

चोरी के दौरान Saif Ali Khan पर चाकू से हमला भी किया गया। पुलिस ने बताया कि Saif Ali Khan को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि शाम तक एक्टर को छुट्टी मिल सकती है। हालांकि अभी तक अस्पताल का तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है। फिलहाल एक्टर के घर में काम करने वाले तीन नौकरों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का मानना है कि वो एक्टर के घर के बारे में जानता था इसलिए आराम से घर पहुंच गया।हमलावर पीठ पर एक बैग टांगे हुए है। सीसीटीवी फुटेज रात 2:33 बजे का है। इसी फुटेज के आधार पर मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसका घर का लोकेशन भी पता कर लिया। पुलिस उसके घर भी गई, लेकिन वो अपने घर पर नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस की 10 टीमों के अलावा क्राइम ब्रांच की 8 टीमें भी मामले की जांच कर रही है। Saif Ali Khan पर  जानलेवा हमला करने वाले हमलावर की तस्‍वीर सामने आ गई है। वो घर की सीढि़यों से फरार होता दिख रहा है। डॉक्टर ने कहा कि Saif Ali Khan की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। हम उन्हें कल सुबह आईसीयू से बाहर लाएंगे और शायद एक या दो दिन में छुट्टी देने की योजना बना सकते हैं। हमलावर फायर एस्केप स्टेयरकेस के जरिए Saif Ali Khan के घर के अंदर घुसा था।

Also Read- Bollywood News: बड़ी खबर- बॉलीवुड एक्टर Saif Ali Khan पर चाकू से हमला, चोर ने घर में घुसकर किया हमला, हमलावर ने 6 वार किए।

नौकरानी ने जब उसे सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे देखा तो वो चिल्लाई, जिसके बाद सैफ ये देखने गए कि क्या हो रहा है। उसके बाद चोर ने उनके ऊपर चाकू से 6 वार किए। आरोपी 16 जनवरी को सुबह 2:33 बजे बिल्डिंग की सीढ़ियों पर था। Saif Ali Khan मामले में CCTV फुटेज से मुंबई पुलिस को पहला और महत्वपूर्ण सुराग मिला है। गुरुवार को आधी रात में Saif Ali Khan के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। एक्टर के घर में अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से आया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।