Political News: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद शुरू हुई सियासत, शिवसेना के नेता बोले कितनी शर्म की बात है। 

जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान के बेटे तैमूर के कमरे में रात 2:00 बजे एक शख्स घुस आया और उसने केयरटेकर...

Jan 17, 2025 - 11:31
 0  68
Political News: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद शुरू हुई सियासत, शिवसेना के नेता बोले कितनी शर्म की बात है। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब सियासत शुरू होती हुई दिखाई दे रही है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता के द्वारा वर्तमान में मौजूद भाजपा सरकार पर निशाना साधने का काम किया गया है।

  • सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला

बांद्रा में स्थित सैफ अली खान के घर पर हुए जानलेवा हमले में उनको कई गंभीर चोटें आई है। इस घटना के बाद तुरंत उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा। बताया गया है कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन उनके शरीर पर कई गहरे जख्म भी है जो की चाकू लगने से हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान के बेटे तैमूर के कमरे में रात 2:00 बजे एक शख्स घुस आया और उसने केयरटेकर को पकड़ लिया जब वह चिल्लाई तो सैफ अली खान मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने केयरटेकर को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके ऊपर चाकू से कई हमले कर दिए जिससे सैफ अली खान घायल हो गए।

  • हमले के बाद सियासत हुई शुरू

सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले को लेकर अब सियासत तेज होती हुई दिखाई दे रही हैं। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी पूरी घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान पद्मश्री अवार्ड से नवाजे हुए अभिनेता है। उनके ऊपर हुआ यह हमला महाराष्ट्र में लो एंड ऑर्डर को पूरी तरीके से दिखता है कि किस तरीके से यह यहां पर फेल होता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई फिल्म अभिनेताओं का एक हब हैं अगर यह लोग यहां पर सुरक्षित नहीं रहेंगे तो कहां पर सुरक्षित रहेंगे। यह हमला पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज पर हुआ है। इस मामले में शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि एक हाई-फाई एक्टर को जान से मारने की कोशिश की गई है।

Also Read- Bollywood News: बड़ी खबर- बॉलीवुड एक्टर Saif Ali Khan पर चाकू से हमला, चोर ने घर में घुसकर किया हमला, हमलावर ने 6 वार किए।

सैफ अली खान पर हुआ हमला एक बार फिर से मुंबई पुलिस और गृह मंत्रालय पर सवाल खड़े करता है। बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनके परिवार आज भी न्याय की गुहार लगा रहा है। वही आलम यह हो गया है कि सलमान खान को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। अब सैफ अली खान पर हमला हुआ है। कब तक ऐसे हमले होते रहेंगे और प्रशासन कब कार्रवाई करेगा? लेकिन महाराष्ट्र में अपराधिक मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।