Hardoi News: जिलाधिकारी ने देखा वंदन योजना के कार्यों का थ्री डी मॉडल। 

जिलाधिकारी ने कहा कि आगणन तैयार कर आगे की कार्रवाई की शुरुआत जल्द करायी जाये। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये....

Jan 17, 2025 - 13:03
50 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने देखा वंदन योजना के कार्यों का थ्री डी मॉडल। 

हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर पालिका हरदोई में वंदन योजना के अंतर्गत शहीद उद्यान में होने वाले कार्यों का स्क्रीन पर थ्रीडी मॉडल देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि आगणन तैयार कर आगे की कार्रवाई की शुरुआत जल्द करायी जाये। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। 

परिसर को आकर्षक बनाने का कार्य किया जाये। तालाब में जल निकासी व जल भरने की उचित व्यवस्था की जाये। तालाब में बोटिंग की व्यवस्था करायी जाये। किनारे पाथ वे बनवाया जाये जिसके किनारे प्रत्येक 5 मीटर पर लाइट लगायी जाये। तालाब में दो स्थानों पर सीढ़ी बनवायी जाये। पाथ वे किनारे हरियाली की बेहतर व्यवस्था की जाये।

Also Read- Hardoi News: SI से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर एसपी ने स्टार लगाए, पुलिस ऑफिस का निरीक्षण किया

एक अच्छा कैफे हाउस बनाया जाये। बच्चों के झूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाये। कई प्रकार के झूले लगवाए जाएं। शहीद स्तम्भ को दुरुस्त किया जाये।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर व अन्य सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow