Hardoi News: SI से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर एसपी ने स्टार लगाए, पुलिस ऑफिस का निरीक्षण किया

एसपी नीरज कुमार जादौन ने उपनिरीक्षक महमूद रजा को आगे भी पुलिस विभाग का बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाज में लोगों की विभिन्न समस्याओं में यथोचित कार्रवाई करने व पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम ही पुलिस विभाग का होता है। आमजन से लेकर हर तबके...

Jan 17, 2025 - 00:13
 0  86
Hardoi News: SI से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर एसपी ने स्टार लगाए, पुलिस ऑफिस का निरीक्षण किया

By INA News Hardoi.

गुरूवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने उपनिरीक्षक महमूद रजा को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर उनके कन्धों पर स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। अलावा इसके पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने  पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण भी किया।एसपी नीरज कुमार जादौन ने उपनिरीक्षक महमूद रजा को आगे भी पुलिस विभाग का बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाज में लोगों की विभिन्न समस्याओं में यथोचित कार्रवाई करने व पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम ही पुलिस विभाग का होता है। आमजन से लेकर हर तबके के व्यक्ति की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण करना ही बेहतर कार्यशैली की पहचान है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण के समय अभिलेखों की प्रविष्टियां, जनसुनवाई डेटा, रनिंग रजिस्टर, सीडी पार्ट 2, गुंडा पंजी समेत अन्य अपराध संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया।साथ ही शीर्ष अपराधियों के जेल से बाहर आने के बाद उसका वेरिफिकेशन तथा उसे पर नजर बनाये रखने का निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने रजिस्टर, कार्यालय, मेस एवं माल खाने आदि का भी गहनता से अवलोकन किया।उन्होंने साफ सफाई, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक रजिस्टर, ऑफिसर ड्यूटी रजिस्टर, सीरिस्ता रजिस्टर, गिरफ्तारी पंजी, दागी पंजी, केस डायरी, आवंटित विभाग के अधिकारियों, महिला उत्पीड़न, अपराधियों की सूची, लंबित कांडों की जांच, वारंट कुर्की पेंडिंग को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। कहा कि अपराधियों से जुड़े हर प्रकार के डेटा को समय सीमा के भीतर अपडेट रखें और सरकारी दस्तावेजों से संबंधित कार्रवाई समय पर करें। विभिन्न अपराधों के नियमित रिकार्ड्स अपडेट करें और केस डायरी अदि अपडेट रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow